6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन की हो गई हत्या तो भाई ने पीएम मोदी और सीएम योगी से कर दी ये मांग

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने युवती की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Mar 2018, 5:39 PM IST

modi yogi

सहारनपुर/देवबंद। यूं तो सूबे की योगी सरकार व देश की मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं अगर जमीनी स्तर पर बात करें तो आज भी दहेज के लिए महिलाओं का उत्पीड़न व हत्या तक की जा रही है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र के थाना बडगांव का है जहां दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवती की हत्या कर दी। वहीं पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से नाराज भाई अब पीएम मोदी व सीएम योगी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाएगा।

यह भी पढ़ें : पत्रिका इंपैक्ट : टेंडर घोटाले में जेल में बंद यादव सिंह के बेटे को अथॉरिटी ने किया सस्पेंड

क्या है मामला

दरअसल, गांव शब्बीरपुर निवासी इंदर रस्तोगी ने अपनी छोटी बहन सारिका की शादी 4 वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के मोहल्ला मोती महल छिंपीवाड़ा के अंकुर जैन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज लोभी ससुराल वाले लगातार सारिका को अपने घर से 10 लाख रुपए लेकर आने का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते लगातार सारिका के साथ पति अंकुर जैन, सास रेखा जैन व अन्य कुछ लोग लगातार मारपीट करते रहते थे।

यह भी पढ़ेंं : बारात में आई महिलाओं के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले की छेड़छाड़ और फिर...

जबकि भाई इंदर ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर 10 से 12 लाख पहले ही खर्च कर दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने सारिका को एक बार पहले भी घर से निकाल दिया था। महिला थाने में सूचना के बाद पुलिस द्वारा उसे वापस ससुराल पहुंचाया गया था और जब दहेज लोभी ससुरालियों को कोई मांग पूरी होती नहीं दिखाई दी तो उन्होंने 14 फरवरी को सारिका की दम घोंटकर हत्या कर दी थी। 14 फरवरी की तारीख वाले दिन शोरगुल होने पर पडोसियों द्वारा 100 नंबर पर फोन किया गया था, परंतु पुलिस के पहुंचने से पहले ही सारिका की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दम घुटने से मृत्यु होने की बात सामने आई थी। सारिका को 3 दिन से भूखा भी रखा गया था।

यह भी पढ़ें : ...तो इस कारण मसाज पार्लर में हो रहा था ये काम

पुलिस ने पीड़ित भाई की शिकायत पर पति अंकुर जैन, सास रेखा जैन व अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। वहीं भाई का आरोप है कि पुलिस सास और बेहन के पति को जेल भेज कर खानापूर्ति कर रही है, मगर हत्या में शामिल अन्य अपराधियों से ना तो कोई पूछताछ कर रही है और ना ही कोई गिरफ्तारी की जा रही है। वह जब भी अपनी बहन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानने के लिए सीओ मंडी मुज्जफरनगर के पास जाते हैं तो उन्हें धमका कर भगा दिया जाता है। अब पीडित भाई ने न्याय पाने के लिए मजबूर होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।