28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरी पंचायत में बुजुर्ग को महिला ने मारा थप्‍पड़, अगले दिन इस हाल में मिला वृद्ध

छेड़छाड़ के आरोप लगने पर पंचायत ने सुनाया था थप्‍पड़ मारने का फरमान, रहस्‍य बनी मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 18 Mar 2018, 10:49 AM IST

bujurg

सहारनपुर। पंचायत में वृद्ध को महिला से थप्पड़ लगवाए जाने के बाद उसकी संदिग्‍ध अवस्‍था में मौत होने का मामला सामने आया है। उसने आत्‍महत्‍या की या मामला कुछ और है, इसका पता अभी नहीं चल सका है। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी ने इस मामले की शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पंचायत में वृद्ध को थप्पड़ मारने वाली महिला परिवार के साथ फरार है।

ऐसे हुई घटना
थाना फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव खेत में मिला। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव में एक पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें वृद्ध पर छेड़छाड़ के आरोप लगाकर थप्‍पड़ लगाए जाने का फरमान सुनाया गया था। भरी पंचायत में बुजुर्ग को आरोप लगाने वाली महिला ने थप्पड़ भी लगाया था। बताया जाता है कि इससे वृद्ध बेहद दुखी हो गया था और चुपचाप पंचायत से चला गया था। अगले दिन उसका शव जंगल में पड़ा मिला। परिवार वालों की मानें तो मृतक के कंधे और मुंह पर चोट के निशान थे। हालांकि, उन्‍होंने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और अंतिम संस्कार कर दिया। वृद्ध की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल फतेहपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप का कहना है कि अभी तक परिवार के लोगों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है यदि परिवार के सदस्य कोई शिकायत करते हैं तो पूरे मामले की जांच की जाएगी।

एक माह में तीसरी पंचायत
सहारनपुर में पिछले एक माह में यह तीसरी पंचायत है। इससे पहले शहर कोतवाली क्षेत्र में पंचायत हुई थी, जिसमें छेड़छाड़ के आरोप में ही एक युवक को सरेआम थप्पड़ लगाए गए थे और मूत्र पिलाया गया था। इस पंचायत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रातोंरात पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके तीसरे दिन बेहट थाना क्षेत्र में एक पंचायत हुई थी, जिसमें आरोपी युवक को जूतों से पीटा गया था। अब फतेहपुर थाना क्षेत्र में पंचायत का यह तीसरी मामला है।