1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ अफ्रीका के इस बड़े काराेबारी ने कहा मेरे खिलाफ मीडिया की खबरें निराधार

साऊथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के स्तीफे के बाद सुर्खियाें में आए सहारनपुर मूल के गुप्ता परिवार ने खुद पर लगे आराेपाें काे बताया निराधार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 14 May 2018, 9:55 PM IST

saharanpur news

ajay gupta

सहारनपुर। साउथ अफ्रीका में काराेबार जमाने वाले भारतीय मूल के अजय गुप्ता ने अपने खिलाफ पिछले दिनाें आई खबराें काे निराधार बताया है। यहां हकीकतनगर स्थित अपनी कंपनी के एक अॉफिस में पत्रकाराें से वार्ता करते हुए उन्हाेंने कहा कि काेई ये ताे बता दे कि साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा पर आराेप क्या हैं ? उन्हाेंने कहा कि उनके यानि गुप्ता परिवार के खिलाफ बिना किसी छानबीन के ही खबरें प्रकाशित कर दी गई । बाेले कि इसका उन्हे काेई फर्क नहीं पड़ता लेकिन फिर भी आज वह मीडिया के सामने हैं आैर यह पूछना चाहते हैं कि उन पर क्या आराेप लगे हैं काेई एक व्यक्ति एक भी आराेप बता दे ? एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि उनके घर आैर प्रतिष्ठानाें पर उस दाैरान जाे इनकम टैक्स के सर्वे हुए थे जाे छापे लगे थे वह एक सामान्य प्रक्रिया थी। सर्वे के दाैरान वह गायब नहीं हुए आैर लगातार फाेन पर सर्वे टीमाें के संपर्क में रहे आैर जाे भी उनके सवाल थे उन सभी सवालाें का जवाब दिया। बाेले कि वह काेई गलत काराेबार नहीं करते आैर यही कारण रहा कि इतने लंबे सर्वे के बाद भी सर्वे टीम उनके यहां से कुछ भी जब्त नहीं कर पाई। बतादें कि पिछले दिनाें जब साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति पद से जैकब जुमा काे स्तीफा देना पड़ा था ताे इसी दाैरान भारतीय मूल के गुप्ता परिवार पर भी तरह के तरह के आराेपाें केकी खबरें साउथ अफ्रीका से आई थी। यह खबरे भारत में आैर मुख्य रूप से सहारनपुर में भी प्रकाशित हुई थी। उस दाैरान गुप्ता परिवार का काेई भी सदस्य इस तरह से मीडिया के सामने नहीं आया लेकिन अब मामला शांत हाेने के बाद मीडिया के सामने आए अजय गुप्ता ने अपने ऊपर लगे सभी आराेपाें काे खारिज करते हुए उन दिनाें मीडिया में आई खबराें काे निराधार बताया है।

साउथ अफ्रीका सरकार से हमने कभी काराेबार नहीं किया

अजय गुप्ता ने कहा है कि काेई भी पत्रकार कुछ भी लिखता रहे मेरे बिजनेस पर काेई फर्क नहीं पड़ता। उन्हाेंने कहा कि एक भी बेनिफिट या भ्रष्टाचार का आराेप हम पर काेई बताए। अजय गुप्ता ने यह भी कहा कि सरकार के साथ मिलकर कभी भी गुप्ता परिवार ने काेई काराेबार नहीं किया है। सभी 400 एमपी काे उन्हाेंने पत्र लिखकर कई बार बताया है कि हमारी जितनी भी कंपनियां उनके कुल टर्न अॉवर का महज एक से सात प्रतिशत सरकार से आता है।

आयुर्वेद काे लेकर आई खबराें काे भी बताया निराधार

पिछले दिनाें जब खबरें सुर्खियाें में आई कि गुप्ता परिवार साउथ अफ्रीका से अपना काराेबार समेट रहा है ताे उसी दाैरान एक खबर यह भी आई कि गुप्ता परिवार की नजर अब भारतीय आयुर्वेद बाजार पर है। इन्ही दिनाें वह पुरकाजी में याेगी कर्मवीर से भी मिलने गए थे। जब गुप्ता परिवार का प्राईवेट हैलीकॉप्टर याेगी कर्मवीर के पुरकाजी स्थित आश्रम में उतरा ताे यह खबरें फैल गई थी कि अब गुप्ता परिवार याेगी कर्मवीर के साथ मिलकर आयुर्वेद बाजार में छाने की याेजना बना रहे हैं लेकिन अब साेमवार काे पत्रकाराें से वार्ता के दाैरान उन्हाेंने साफ कर दिया कि उनके काेई मित्र कर्मवीर जी से मिलने गए थे जिनके साथ उनके छाेटे भाई गए थे। उन्हाेंने यह भी कहा कि अभी भारत में वह काेई नई काराेबार शुरु करने की उनकी काेई याेजना नहीं है।