2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसपी के पहुंचा पति और बोला- साहब, पत्नी रात दिन करती है यह काम, तलाक दिला दीजिए

पति की शिकायत सुनने के बाद हैरान हुए सहारनपुर के एसएसपी ने महिला थाने भिजवाया मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 14 May 2018, 4:21 PM IST

saharanpur

सहारनपुर। पत्नी की आदत से परेशान होकर एक पति सोमवार को एसएसपी बबलू कुमार के पास पहुंचा। उसने अपनी पत्नी की शिकायत उनसे की और कहा कि उसका तलाक करा दीजिए। यह सुनकर एसएसपी भी हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने उसको समझाया और मामला काउंसलिंग के लिए महिला थाने भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब: तूफान से पहले हुई ऐसी चोरी कि हैरान रह गए सब

पत्नी को लग गई वाट्सऐप की लत

सोमवार को सहारनपुर एसएससी बबलू कुमार रोजाना की तरह पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में फरियादियों को सुन रहे थे। इसी दौरान एक 35 से 40 वर्ष की उम्र का व्यक्ति एप्लीकेशन लेकर एसएससी के सामने पेश हुआ। उसने बताया कि साहब शादी को 10 साल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: तूफान के बाद 20 घंटे से गुल है बिजली, अधिकारियों ने किया यह काम

वाट्सऐप की लगी लत

गत वर्षो में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक उसकी पत्नी को वाट्स ऐप की की लत लग गई। उसने बताया कि पत्नी वाट्सऐप पर किसी दूसरे व्यक्ति से घंटाें चैट करती है। जब एक दिन उसने पत्नी के फोन का वाट्सऐप चेक करने की कोशिश की तो पासवर्ड की वजह से फोन हीं नही खुला। उसने कहा कि काफी पूछने पर ही पत्नी ने उसे पासवर्ड नहीं बताया। व्यक्ति के अनुसार, उसे पत्नी पर शक है कि वह वाट्सऐप पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है। जब वह घर पर नहीं होता तो पत्नी उससे मिलने भी जाती है।

यह भी पढ़ें: योगी के राज में यहां भी हो गया जूता घोटाला, अब अफसर झाड़ते घूम रहे पल्ला

महिला थाने भिजवाया मामला

एसएसपी ने जब उससे पूछा कि वह यहां क्यों आया है और पुलिस से क्या चाहता है तो उसने कहा कि वह तलाक चाहता है। इस पर एसएसपी ने उसको समझाया और बताया कि तलाक पुलिस से नहीं न्यायालय से मिलता है। एसएसपी बबलू कमार का कहना है कि फिलहाल इस मामले को महिला थाने भेज दिया गया है। उन्होंने इस दंपती को काउंसलिंग के लिए बुलवाए जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: बहू का चल रहा था अवैध संबंध, जब सास को लगी भनक तो प्रेमी ने उसके साथ कर दिया ये काम

मनोचिकित्सक ने दी सलाह

इस बारे में मनोचिकित्सक डॉ. अमरजीत पोपली का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने परिवार को समय देना बंद कर दें। जो परिवार का समय है, उस समय मोबाइल से दूर रहना चाहिए। अगर पति-पत्नी में से किसी को एक-दूसरे पर शक हो रहा है तो पासवर्ड नहीं रखना चाहिए और ट्रांसपरेंसी रहनी चाहिए। इससे कंफ्यूजन क्रिएट नहीं होंगे।

देखें वीडियो: सहारनपुर हत्या में बड़ा खुलासा,ऑडियो क्लिप आई सामने