2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब-गजब: तूफान से पहले हुई ऐसी चोरी कि हैरान रह गए सब

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 14 May 2018, 7:37 PM IST

Anokhi Chori

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां रविवार शाम को भयंकर तूफान आया था। उससे पहले शनिवार देर रात को जनपद में चोरी की एक ऐसी वारदात हुई, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कुदरत के कहर से मची तबाही, धू-धू कर जलते रहे घर, मदद के लिए नहीं पहुंचा कोई

दुकान पर ताला लगाकर गए थे दुकानदार

रविवार शाम को गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में भयंकर तूफान आया था। उससे पहले जनपद के मसूरी इलाके की एक दुकान से चोर जिंदा बकरे और मुर्गे चुरा ले गए। मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी हापुड़ रोड पर स्टैंडर्ड मीट शॉप की दुकान है। दुकान के मालिक हामिद का कहना है कि वह शनिवार रात को दुकान पर ताला लगाकर गए थे। सुबह पास ही में डीजे का काम करने वाले उनके पड़ोसी ने उनको घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह फौरन दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था।

यह भी पढ़ें: घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी चार छात्राएं, 48 घंटे बाद यहां मिली लोकेशन तो होश उड़ गए सबके

4-5 बकरे और 40 मुर्गे चोरी

उनका कहना है कि दुकान से 4-5 बकरे और 40 मुर्गे चोरी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, देर रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर मुर्गे और बकरे चुरा लिए। इसके बाद वे फरार हाे गए। वहीं, जंदा मुर्गे व बकरों की चोरी की खबर जिसने भी सुनी वह हैरान रह गया। उनका कहना है कि आखिर महंगी चीजें छोड़कर कोई चोर मुर्गे व बकरे क्यों चुरा ले गया।

यह भी पढ़ें:सच साबित हुई इस ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, अब कहा- शनि जयंती तक देश पर मंडराता रहेगा तूफान का खतरा

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलिस भी गस्त बढ़ाए जाने के तमाम दावे कर रही है लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इलाके के सभी लोग मुर्गों और बकरों की इस चोरी को लेकर के हैरान हैं।

देखें वीडियो: नोएडा-एनसीआर में आया भयंकर तूफान