2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी चार छात्राएं, 48 घंटे बाद यहां मिली लोकेशन तो होश उड़ गए सबके

लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम रवाना हुर्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 May 2018, 12:10 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र से ट्यूशन पढ़ने के लिए सुबह घर से निकली चार छात्राएं इंडियन आइडियल के आॅडिशन में भाग लेने शिमला पहुंच गई। उनकी लोकेशन पहले चंडीगढ़ के एक होटल में मिली, लेकिन जब तक मेरठ की पुलिस वहां पहुंचती, वे चारों वहां से शिमला के लिए रवाना हो चुकी थी। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों में अपने हुनर को बाहर निकालने का जुनून सवार होने लगा है। चारों छात्राओं का घर से भागकर इंडियन आइडियल के लिए शिमला जाना इस बात का सुबूत है। इसकी जानकारी तब लगी जब एक छात्रा ने अपनी ही बहन का वाट्स एेप पर मैसेज भेजकर चंडीगढ़ में अपने होने की जानकारी दी। पुलिस को छात्राआें के एक दोस्त ने बताया कि उसने छात्राओं का एक नया सिम अपनी आईडी पर दिलवाया था, लेकिन उन्होंने दोस्त को यह नहीं बताया कि वे कहां जा रही हैं या उनके मन में क्या है। उससे तो यह कहा गया कि उसका सिम काम नहीं कर रहा उसे नए सिम की जरूरत है तो उसने सिम दिलवा दिया था।

यह भी पढ़ेंःशनि जयंती 2018: साढ़े साती हो या ढैया, सर्वार्थसिद्धि योग में शनि देव सिर्फ यह करने से होंगे प्रसन्न, जरूर करें

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में 'मिशन बवाल' में होनी थी दो जातियों के नेताआें की हत्या, दलितों की मदद के नाम पर हो रहे थे ये काम

यह था पूरा मामला

मेरठ में चार छात्राओं के एक साथ अगवा होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। चारों छात्राएं घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। छात्राओं का शनिवार देर शाम तक भी कोई पता नहीं चल सका। इन चारों छात्राओं में से दो के पास मोबाइल फोन था, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन स्विच आफ आ रहे थे। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर दे रखी है। क्षेत्र में चार छात्राओं के एक साथ अगवा होने की घटना से हड़कंप मच गया था। अब चारों छात्राआें की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम इन्हें लेने के लिए शिमला रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ेंः पत्रिका अमृतं जलम्: ऐसे ही नदियों में बहता रहा प्रदूषण तो विलुप्त हो जाएगा पानी

यह भी पढ़ेंः निकाह पढ़वाने के लिए काजी इंतजार कर रहे थे दूल्हे का, तभी मुंह पर कपड़ा बांधकर आयी एक युवती...

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश