
Coronavirus
सहारनपुर। वेस्ट में कोरोना एक बार फिर से घातक होता जा रहा है। मेरठ सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और बिजनौर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में सहारनपुर में कोरोना के 131 नए मामले सामने आए। एक ही दिन में 131 मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना की रोकथाम के लिए कमर कस रहा है। सहारनपुर में 3 दिन का लॉक डाउन लागू किया गया था लेकिन व्यापारियों के अनुरोध पर उसे दो दिन का ही कर दिया गया था। अब सहारनपुर में हर रोज 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरनगर में भी हालत अच्छे नहीं हैं यहां भी 72 नए मामले 24 घंटे में सामने आए हैं। इसी तरह से बिजनौर में 44 मामले सामने आए। इसी तरह से शामली में 23 और बुलंदशहर में 24 मामले सामने आए जबकि हापुड़ में नए 19 मरीज मिले हैं।
वेस्ट के इन जिलों में जिस तरह से कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है उससे संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंता में है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सख्ती बढ़ाने के लिए भी प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिखा गया है।
गुरुवार को सहारनपुर में जो 131 नए मामले सामने आए थे उनमें 7 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जबकि कमिश्नरी कार्यालय के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इन 131 मामलों के बाद सहारनपुर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3259 हो गई है।
Updated on:
28 Aug 2020 07:39 pm
Published on:
28 Aug 2020 07:36 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
