6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद 119 लोग किए गए क्वारंटाइन

जिले में Coronavirus संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है  
less than 1 minute read
Google source verification
deoband.jpg

देवबंद। जिले में coronavirus संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना संदिग्धोंं को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया हुआ है। बताया गया है कि संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी घर नहीं भेजे गए है। 119 लोग क्वारंटाइन सेंटर में है। नगर के पांच केंद्रों पर 241 लोगों को क्वारंटीन किया हुआ है। इनमें बाहर से आए लोग भी शामिल है। आरोप है कि 28 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें घर नहीं भेजा गया है।

देवबंद के क्वारंटाइन सेंटरों में भर्ती विभिन्न राज्यों से आए जमातियों की संख्या अधिक है। लेकिन उन्हें अभी तक क्वारंटीन सेंटरों से रिलीज नहीं किया गया है। जिसके चलते वह क्वारंटीन केंद्रो पर ही रहने को मजबूर हैं। सीएचसी सुपरीटेंडेंट डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार ही क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती लोगों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया है और प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही उन्हें सेंटरों से रिलिज किया जाएगा। सहारनपुर में 190 कोरोना पॉजिटिव थे। 71 ठीक हुए है।