
crime
सहारनपुर।
यह घटना आपके राेंगटे खड़े देगी। सहारनपुर देहात क्षेत्र में बेटाें ने वृद्ध पिता काे घर से निकालने के लिए एेसा तरीका अपनाया जिसके साेचनेभर से रूह कांप जाए। 70 की उम्र में जिन बेटाें से पिता काे सहारे की उम्मीद थी उन्हाेंने घर से निकालने के लिए पिता काे 220 वाेल्ट का करंट दे डाला। करंट के झटके ने इस वृद्ध काे हिला दिया। बेटाें का यह रूप देखकर अब इस वृद्ध ने पुलिस की चाैखट पर दस्तक दी है। इस बूढ़े पिता की आप बीती सुनकर खुद एसपी भी हैरान रह गए। एसपी ने सबंधित थाना पुलिस काे पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अपने निर्देशाें में एसपी ने कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए आैर यदि लड़काें ने वाकई पिता काे करंट दिया है ताे बेटाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
जमीन के लालच में दिया करंट
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र काे आप बीती सुनाते हुए इस वृद्ध ने बताया कि इसके पास 12 बीघा पुस्तैनी आैर दाे बिघा खरीदी हुई जमीन है। बेटे जमीन काे बेचकर कार खरीदने आैर शहर जाने की बात करते हैं लेकिन बूढ़े पिता ने साफ कह दिया है कि जमीन मां है जिसे बेचना उचित नहीं है। पिता चाहता है कि इसी जमीन में खेती करके बेटे घर चलाएं लेकिन बेटे गांव की जमीन बेचकर शहर में जाकर रहना चाहते हैं। पीड़ित वृद्ध का कहना है कि पहले भी बेटे मारपीट कर घर चले जाने के लिए कह चुके हैं लेकिन उसने घर से छाेड़ने से इंकार कर दिया है। आराेप है कि अब घर से निकालने के लिए बेटाें ने उसे 220 वाेल्ट का करंट दिया है। अभी तक यह माला दर्ज नहीं हुआ है आैर बूढ़े पिता के इन आराेपाें की जांच में भी पुष्टी नहीं हुई है। यही कारण है कि अभी हम आराेपी बेटाें आैर पीड़ित वृद्ध का नाम नहीं खाेल रहे हैं। इस घटना की जांच पुलिस कर रही है जांच रिपाेर्ट में आराेपाें की पुष्टि हाेने पर ही हम आपकाे इन आराेपियाें आैर पीड़ित के नाम बताएंगे। इस मामले में पूछने पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया है कि वृद्ध की शिकायत पर जांच के निर्देश संबंधित थाना पुलिस काे दिए गए हैं।
Updated on:
04 Oct 2018 04:33 pm
Published on:
04 Oct 2018 04:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
