1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
दूसरी मंजिल से पत्नी काे धक्का देकर उतारा माैत के घाट, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Play video

दूसरी मंजिल से पत्नी काे धक्का देकर उतारा माैत के घाट, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

काेतवाली नगर थाना क्षेत्र में दाे बच्चाें की मां काे पति ने दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया जिसकी अस्पताल ले जाते हुए माैत हाे गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 14 May 2018, 8:54 PM IST

सहारनपुर। पति आैर पत्नी के बीच पैदा हुए शक ने एक पत्नी की जान ले ली। घटना काेतवाली नगर क्षेत्र की है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद हाथापाई में पत्नी दाे मंजिला इमारत से नीचे जा गिरी जिसकी अस्पताल ले जाते हुए माैत हाे गई। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल के अन्य लाेगाें पर हत्या के आराेप लगाए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्याराेपी पति काे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि नूरबस्ती की रहने वाली शबाना उर्फ शब्बाें ने काेतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले रईस से करीब तीन वर्ष पूर्व लव मैरिज की थी। शब्बाें ने दाे जुड़वा बचचाें काे जन्म दिया था। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनाें से दाेनाें के बीच शक ने भी जन्म ले लिया। शब्बाें काे यह शक हाे गया कि उसके पति की किसी अन्य महिला के साथ बातचीत है। इसी काे लेकर दाेनाें के बीच विवाद हुआ आैर इसी दाैरान शब्बाें दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई आैर उसकी माैत हाे गई। शब्बाें के पिता की आेर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्याराेपी काे पति काे गिरफ्तार करते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। उधर इस घटना के बाद दाेनाें जुड़वा बच्चाें काे राे-राेकर बुरा हाल है।