रामपुर मनिहारान कस्बे में छेड़छाड़ की घटना काे लेकर दाे पक्षाें के बीच संघर्ष हाे गया। दाेनाें पक्ष आमने-सामने आ गए आैर जमकर मारपीट हाे गई। इस संघर्ष में पांच से अधिक युवक घायल हाे गए। घटना के विराेध में छेड़छाड़ के आराेपी पक्ष की महिलाआें ने काेतवाली घेरते हुए काेतवाली के सामने जाम लगा दिया आैर सड़क पर लेट गई। इस दाैरान गुस्साई महिलाआें ने वाहनाें में पथराव करने का प्रयास भी किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठिया फटकराते हुए भीड़ काे खदेड़ा। पुलिस ने दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने दाे लाेगाें के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है।