काेतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव हुलासगढ़ में जमीनी रंजिश में दाे उत्तराखंड के रहने वालाे दाे भाईयाें काे गाेली मार दी गई इनमें से एक की माैके पर ही माैत हाे गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस 35 वर्षीय पिंटू को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पीड़िता का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़िता ने पुलिस पर भी लापरवाही के आराेप लगाए हैं। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। सहारनपुर एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल के मुताबिक महिला का अपनी ससुराल की जमीन काे लेकर ससुरालियाें से विवाद चल रहा है। महिला अपने मायके रहती है आैर मंगलवार काे भाईयाें के साथ ससुराल में पहुंचकर फसल काटने लगी थी इसी दाैरान हुए विवाद में चली गाेली लगने से माैत हाे हुई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।