सीसीटीवी फूटेज में साफ देखा जा सकता है कि हेलमेट लगाए बदमाश किस तरह बेखौफ नर्सिंग होम में घुसकर डॉक्टर के केबिन में आता है और डॉक्टर की कुर्सी पर एक के बाद एक कई फायर कर रहा है। हालांकि, इस दौरान डॉक्टर साहब अपनी कुर्सी पर मौजूद नहीं है, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन फायरिंग के बाद से सदमे में हैं। डॉक्टर राजेश ने बताया कि कई दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने फोन करके न सिर्फ रंगदारी की मांग कर रहे थे, बल्कि पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने उसे कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई, जिसके चलते रविवार की शाम बदमाशों ने नर्सिंगहोम में घुसकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की है।