राजीव की मौत के बाद कम्पनी के कर्मचारी उसके शव काे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गये। मृतक के परिजनों को जैसे ही मौत की खबर मिली तो वह अस्पताल की आेर दाैड़ पड़े आैर अस्पताल में काेई भी कर्मचारी नहीं हाेने पर परिजनाें का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साये परिजनाें, ग्रामीणाें आैर भीम आर्मी के कार्यकर्ता यहां से सीधे सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रोड स्थित एपको कम्पनी के प्लांट पर पहुंचे. प्लांट पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता व भारी संख्या में ग्रामीणों को देखकर प्लांट पर मौजूद कर्मचारी एवं अधिकारी व गार्ड प्लांट छोड़कर फरार हो गये।