1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: कुशीनगर में दर्दनाक हादसे के बाद उठी पीएम मोदी और सीएम योगी के इस्तीफे की मांग

देवबंदी उलेमा ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर लगाए ये आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Apr 2018, 5:09 PM IST

सहारनपुर/देवबन्द। कुशीनगर में स्कूली बच्चों के साथ हुई भंयकर दुर्घटना पर देवबंदी उलेमाओं ने दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि योगी व मोदी में अगर उन बच्चों के लिए जरा सी भी संवेदना है तो इस्तीफा दे देना चाहिए।कहां तो आपने देश को डिजिटल इण्डिया बनाने का वायदा किया था, क्या हुआ कुछ भी नहीं हुआ।रोटी कपड़ा और मकान शिक्षा कहां है, आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: महागठबंधन से पहले ही सपा को कांग्रेस का बड़ा झटका, इस चुनाव में इस दल से कर रही तालमेल

देवबन्दी उलेमा मुफ्ती अहमद गौड़ ने कहा कि सबसे पहले तो में दुख व्यक्त करता हूं।बड़े दुख का समय है ये हमारे लिए वो बच्चे जिनको मां-बाप ने, किसी बहन ने तैयार करके स्कूल भेजा था।अब वो कभी वापस नहीं आएंगे।मेरा तो कलेजा फटा जा रहा है और ये बड़ा ताज्जुब है कि ऐसे लोग सत्ता में बैठे हैं।पता नहीं उनके पास दिल नहीं है क्या? एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। कभी ट्रेन में हादसा हो जाता है तो कभी स्कूली बच्चों के साथ हादसा हो जाता है।अगर व्यवस्था नहीं संभल रही है,तो इस्तीफा दे देना चाहिए अगर उन बच्चों से जरा सी भी संवेदना है तो इस्तीफा दे ही देना चाहिए।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: देश में दस दिन तक इन जरूरी चीजों की सप्लाई हो जाएगी बंद, अभी से कर लें इंतजाम

आपसे व्यवस्था नहीं संभल रही है।डिजिटल इंडिया का आपने वादा किया था।क्या हुआ कुछ भी नहीं हुआ? रोटी, कपड़ा और मकान शिक्षा कहां है, कुछ भी नहीं है आपने कहा था सबका साथ सबका विकास कितने लोगों को मारा जा रहा है किस तरह से घटना हो रही है कैसी-कैसी घटनाएं हो रही है दलितों पर अत्याचार हो रहा है तमाम लोगों पर जहां भी देखो आप ऐसा नहीं है कि दलितों पर अत्याचार हो रहा है जिस समुदाय को जहां भी देखो आपस में लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने इस नेता को फिर सौंपी बड़ी जिम्मदारी

क्यों, क्योंकि रोजगार नहीं है रोटी नहीं है पैसा नहीं है शिक्षा नहीं है, नोटबंदी है ये इस तरह की चीजें हैं। जीएसटी है, व्यापारी तड़प रहा है, हर चीज से तरस रहा है तबाही तबाही मची है आप इस्तीफा दे दीजिए।आपसे कोई व्यवस्था नहीं संभल रही है। योगी-मोदी आप सरकार से बाहर हुईए।सरकार से बाहर हो आप दूसरे को व्यवस्था दें।आप दूसरे को काम करने का मौका दें।