कैंपस में स्मार्ट फाेन चलाने पर देवबंद दारूल उलूम ने दाे तलबाआें काे बर्खास्त कर दिया है। इनके खिलाफ की गई इस कार्रवाई का नाेटिस भी रविवार शाम कैंपस में चस्पा कर दिया गया। बर्खास्त तलबा में एक सहारनपुर आैर दूसरा मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद तलबाआें से बात नहीं हाे सकी लेकिन यह कार्रवाई पूरे कैंपस में चर्चा का विषय बनी हुई है।