14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ब्यान से देवबंदी आलिम में नाराजगी
Play video

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ब्यान से देवबंदी आलिम में नाराजगी

हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खुले में नमाज न पढ़ने के फैसले की देवबंदी आलिम ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
Google source verification

गुरुग्राम के सेक्टर 53 में खुले में नमाज पढ़ रहे लोगों का कुछ युवकों ने विरोध किया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया था। बाद में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया कि हरियाणा में सार्वजनिक जगहों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। इस बयान पर देवबन्दी आलिम ने नाराजगी जताई है। आलाम ने कहा है कि गुरुग्राम के सीएम को मालूम नहीं है कि नमाज के अंदर दो ढाई मिनट लगते हैं जो सड़क पर नमाज होती है वह जुमे के दिन हो सकती है या फिर कोई मुसाफिर आते-जाते पढता है। उसमें दो ढाई मिनट लगते हैं लेकिन जो सड़क पर लंबे लंबे कीर्तन होते हैं और लंबे लंबे जलूस होते हैं उसमें पूरा पूरा दिन जाम होता है और बहुत सारे लोग परेशान होते हैं। एंबुलेंस वाले मरीज जो है उसमें सबसे जादे परेशान होते हैं हम यह मांग करते हैं कि अगर वह पाबंदी लगानी चाहते हैं तो सब पर पाबंदी लगाई जाए किसी भी धर्म के जुलूस हो किसी भी धर्म का आस्था का मामला सड़क पर न हो। यह बात मुफ्ती सय्यद अजफर हुसैन देवबंद शहर नायब काजी ने कही है।