6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृष्ण का रूप धर गीता के श्लोक पढ़ने वाली आलिया खान को उलेमा ने बताया मुस्लिम विरोधी, देखें वीडियो-

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुस्लिम छात्रा ने किया था भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण, देवबंदी आलिम ने जताई नाराजगी

2 min read
Google source verification
saharanpur

सहारनपुर/देवबंद. लखनऊ में आयोजित स्वराज की 101वीं जयंती के कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में एक मुस्लिम स्कूली छात्रा आलिया खान द्वारा भगवान कृष्ण का रूप धारण कर गीता के श्लोक पड़ने पर देवबंदी आलिम ने कड़ी नाराजगी जताई है। देवबंदी विद्वान ने कहा है कि यह गलत है और एक मुस्लिम बच्चे को इस तरह से रूप धारण कराना और उससे गीता के श्लोक कहलाना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई मुस्लिम ऐसा रूप धारण करता है या इस्लाम विरोधी काम करता है तो ऐसा करना शिर्क की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी मस्जिद के इमाम के साथ मिलकर बहू ने सास को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें- गोकशी करते युवक को पुलिस ने गाय के अवशेषों के साथ पकड़ा, हिंदूवादी संगठनों ने मचाया उत्पात

ऑनलाइन फतवा विभाग के चेयरमैन मुफ्ती अरशद फारुकी ने आलिया खान के इस तरह कार्यक्रम मे भाग लेने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी मुसलमान बच्ची या बच्चे का जो स्कूल के तालिब इल्म है (छात्र हैं) उस बच्चे के लिए किसी मजहब की ऐसी बातों का या ऐसे रूप इख्तियार करना जो इस्लाम मुखालिफ हैं वह शिर्क कहलाता है। इसलिए इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है। इस वास्ते अगर किसी तालिब इल्म (छात्रा) ने गीता के कुछ शब्द और श्लोक पढ़े हैं और कृष्ण का रूप इख्तियार किया है, अगर इसमें कहीं शिर्क जैसी बात है तो इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। किसी स्कूल के लिए भी यह दुरुस्त नहीं है। ऐसी बातें या ड्रामों में और ऐसे प्रोग्रामों में मुसलमान बच्चों को शामिल ना करें जो उनके मजहब के खिलाफ हो।

यह भी पढ़ें- यूपी में फिर एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, बाल-बाल बचा दरोगा, देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- एक्टिीविटी के नाम पर बच्चों से स्कूल प्रबंधन ने कराई चारदीवारी की पुताई, देखें वायरल वीडियो