27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश सिंह सहारनपुर के नए डीएम, आलोक कुमार बनाए गए विशेष सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा

Highlights सहारनपुर जिलाधिकारी को विशेष सचिव शिक्षा बनाया गया है और शामली के डीएम अखिलेश सिंह को सहारनपुर का चार्ज मिला है

less than 1 minute read
Google source verification
dm_saharanpur.jpg

DM Saharanpur

सहारनपुर। 2008 बैच के IAS ऑफिसर अखिलेश सिंह सहारनपुर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। अभी तक सहारनपुर का चार्ज संभाल रहे आलोक कुमार को प्रदेश सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: जुमे की नमाज और महाभिषेक के लिए इस जिले में लगाया गया था फाेर्स, अब भारत बंद वाली चेतावनी से निपटने तैयारी

शनिवार शाम को शासन की ओर से 13 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी की गई थी। इस सूची में सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय का भी नाम था। आलोक कुमार पांडेय को प्रदेश सचिव शिक्षा एवं चिकित्सा बनाया गया है और सहारनपुर जिले की कमान शामली के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को दी गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी के सहारनपुर में है महाभारतकालीन बरसी महादेव मंदिर, भीम ने बदल दी थी इस मंदिर की दिशा

आलोक कुमार ने वर्ष 2018 में सहारनपुर डीएम के पद पर कार्यभार संभाला था। अपने 21 महीने के कार्यकाल में उन्होंने लोकसभा चुनाव और गंगोह उपचुनाव भी संपन्न कराएं। बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और प्रबंधन के लिए उन्हें चुनाव आयोग की ओर से सम्मानित भी किया गया था। उनके कार्यकाल में सहारनपुर कई बार नंबर वन रैंकिंग में भी रहा।

यह भी पढ़ें: 'खड़ी' है सहारनपुर की बाेली, यहां रेलवे स्टेशन काे आज भी 'टेशन' कहते हैं लाेग, देखें वीडियो

अब अखिलेश सिंह के हाथ में सहारनपुर की कमान होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को अखिलेश सिंह सहारनपुर जिला अधिकारी के पद पर चार्ज लेंगे।अखिलेश सिंह विकास कार्यों के प्रति गंभीर रहते हैं और प्रशासनिक प्रबंधन के साथ साथ उनका पब्लिक रिलेशन अच्छा बताया जाता है।

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी का भारत बंद आज, चप्पे-चप्पे पर लगाई गई फोर्स