मुख्य रूप से सहारनपुर, गंगोह, बिहारीगढ़ बेहट और देवबंद में फोर्स लगाया गया है। पड़ोसी राज्य और शहरों से भी आंदोलनकारियों के पहुंचने की आशंका है इसको देखते हुए हरियाणा और उत्तराखंड बॉर्डर पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार रविवार को उत्तराखंड व हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को भी चेकिंग के बाद ही उत्तर प्रदेश की सीमा में आने दिया जाएगा।