2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
ब्रेकिंगः देवबंद दारूल उलूम की हिलाल कमेटी का एलान अलविदा जुमे की तैयारी करें मुस्लिम, शनिवार काे हाेगी ईद
Play video

ब्रेकिंगः देवबंद दारूल उलूम की हिलाल कमेटी का एलान अलविदा जुमे की तैयारी करें मुस्लिम, शनिवार काे हाेगी ईद

देवबंद दारूल उलूम की हिलाल कमेटी के देर रात आए निर्णय में कहा गया कि मुस्लिम अलविदा जुमे की तैयारी करें, ईद शनिवार काे हाेगी
Google source verification

सहारनपुर। ईद उल फितर काे लेकर देर रात देवबंद दारूल उलूम ने साफ कर दिया कि हिन्दुस्तान में शनिवार काे ईद मनाई जाएगी। इससे पहले ईद काे लेकर साेशल मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज चल रहे थे। रात तक भी जब देश के किसी भी काेने से ईद का चांद दिखने की पुष्टी नहीं हुई आैर लगातार एक के बाद एक खबरें साेशल मीडिया पर फैली ताे देवबंद दारूल उलूम में देर रात हिलाल कमेटी की बैठक बुलाई गई। घंटाें चली इस बैठक में तमाम विद्धवानाें ने इस मसले पर चर्चा की आैर उन सभी स्थानाें पर दूर संचार माध्यमाें से संपर्क साधा गया जहां से चांद दिखने की कथित रूप से खबरे आ रही थी। घंटाें चली बैठक के बाद यह निर्णय हुआ कि देश में कहीं भी चांद दिखाई नहीं दिया है। इसलिए ईद शनिवार काे मनाई जाएगी आैर शुक्रवार यानि 15 जून काे अंतिम जुमा हाेगा। देवबंद दारूल उलूम से यह खबर आने के बाद प्रशासन ने अब ईद से पहले अलविदा जुमे की नमाज कुशलता से संपन्न कराने के तैयारी शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश