
UP assembly elections 2022 : गजब ! पति के सामने पत्नी तो बाप के सामने बेटा ठोक रहा चुनावी ताल
सहारनपुर। Uttar Pradesh Assembly Election 2022 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सहारनपुर की सात विधानसभा सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा यह स्थिति अब साफ हो गई है। नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन कुल आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। इस तरह अब कुल 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
सोमवार को गंगोह सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी रूद्र सेन व नसीब ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसी तरह से देवबंद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक माविया अली के बेटे हैदर अली ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। सहारनपुर नगर सीट से अखंड भारत विकास पार्टी के अजीम, बहुजन मुक्ति पार्टी के राजेश और निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए। इसी तरह से नकुड विधानसभा सीट से प्रत्याशी मुकेश चौधरी की पत्नी मीनाक्षी ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया। रामपुर मनिहारान सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अनुज कुमार भी आए और उन्होंने भी अपना नामांकन वापस कर लिया। सहारनपुर देहात और उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा सीट पर किसी भी प्रत्याशी ने अपना कोई पर्चा वापस नहीं लिया।
अफसरों की टेंशन खत्म, नहीं पड़ेगी डबल इवीएम की आवश्यकता
एक ईवीएम में 15 प्रत्याशी की संख्या होती है। ऐसे में अच्छी बात यह है कि सहारनपुर की सभी सात विधानसभा सीटों पर दूसरी ईवीएम नहीं लगानी पड़ेगी।अधिकतम प्रत्याशी देहात विधानसभा सीट पर हैं। यहां कुल 14 प्रत्याशी अब मैदान में बचे हैं। उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा सीट पर आठ प्रत्याशी, नकुड विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी, सहारनपुर शहर सीट पर 12 प्रत्याशी, सहारनपुर देहात सीट पर 14 प्रत्याशी, देवबंद विधान सभा सीट पर10 प्रत्याशी, रामपुर मनिहारान विधान सभा सीट पर कुल 9 प्रत्याशी और गंगोह विधान सभा सीट पर कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Published on:
01 Feb 2022 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
