2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए वायरल हाे रही खबर ”वाेट नहीं दिया ताे एकाउंट से कटेंगे 350” का सच

साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही खबर वाेट नहीं दिया ताे एकाउंट से कटेंगे 350 चुनाव आयाेग ने कहा न्यूज फेक है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 23 Mar 2019, 12:15 AM IST

loksabha chunav 2019

vote

सहारनपुर। साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही खबर ''वाेट नहीं दिया ताे बैंक एकाउंट से कटेंगे 350 रुपये'' फर्जी निकली। खुद चुनाव आयाेग ने एक प्रेस नाेट जारी करके कहा है कि, ''साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही यह खबर गलत है'' चुनाव आयाेग ने सभी मतदाताआें से अपने मत का अधिकार करने की अपील करते हुए कहा है कि मतदान सभी मतदाताआें काे करना चाहिए इसके लिए आयाेग प्रयासरत है लेकिन वाेट न देने पर बैंक एकाउंट या माेबाईल रिचार्ज से पैसे काट लिए जाने की खबर तथ्यहीन है अफवाह है।

ये है पूरा मामला

दरअसल लाेकसभा चुनाव 2019 काे लेकर साेशल मीडिया के वाट्सएेप, फेसबुक आैर टेलीग्राम समेत अन्य प्लेटफार्म पर एक खबर तेजी के साथ वायरल की जा रही है। इस खबर में कहा गया है कि यदि आप वाेट नहीं करते हैं ताे आपके बैंक एकाउंट से 350 रुपये काट लिए जाएंगे। इस खबर में यह भी लिखा गया है कि एेसा आपके बैंक एकाउंट से लिंक आपके आधार कार्ड के नंबर से हाेगा। यह खबर साेशल मीडिया पर इतनी तेजी से फैली कि खुद चुनाव आयाेग काे इस खबर का संज्ञान लेना पड़ा। 22 मार्च काे चुनाव आयाेग ने एक प्रेस नाेट जारी करते हुए कहा है कि यह खबर बिल्कुल तथ्यहीन है आैर इस तरह की काेई भी कटाैती नहीं की जाएगी।

चुनाव संबंधी काेई भी जानकारी के लिए यहां कॉल करें

अगर आप भी लाेकसभा चुनाव 2019 से संबंधित काेई भी जानकारी लेना चाहते हैं ताे आप चुनाव आयाेग की वेबसाईट eci.gov.in पर ले सकते हैं। इसके अलावा चुनाव आयाेग के टाेल फ्री नंबर 1950 पर भी कॉल कर सकते हैं। एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान हाेन के नाते हम भी आपसे अपने मताधिकार का प्रयाेग करने की अपील करते हैं। इसके साथ ही हमारी यह भी जिम्मेदारी है कि हम आपकाे सही जानकारी दें इसलिए हमने इसलिए हमने साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही इस खबर की पड़ताल की ताे पता चला कि लाेकसभा चुनाव 2019 काे लेकर साेशल मीडिया पर चल रही खबर भ्रामक है पुष्ट नहीं है।