तू डाल-डाल ताे मैं पात-पात । यूपी के सहारनपुर में इन दिनाें कुछ एेसा ही हाल है। यहां बिजली चाेरी राेकने के लिए पावर कॉर्पाेरेशन के अधिकारी, टीम के साथ तड़के ही चेकिंग पर निकल रहे हैं लेकिन शहर की अधिकांश जनता इस अभियान काे सहयाेग नहीं कर रही। लाेग इस अभियान काे राेकने के नए-नए ढंग निकाल खाेज रहे हैं नए-नए तरीके इजात कर रहे हैं। किसी भी तरह अभियान काे सफल नहीं हाेने देना चाहते लेकिन गुरुवार काे पावर कार्पाेरेशन की टीम ने अभियान का सहयाेग नहीं करने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी कालाेनी की ही बत्ती गुल कर दी। इस कार्रवाई से अब पूरी कालाेनी के लाेगाें में हड़कंप मचा हुआ है। पावर कार्पाेरेशन की टीम की आेर कई लाेगाें के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।