सहारनपुर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को यहां 112 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जबकि सोमवार को 122 कोरोना मरीज ठीक भी हुए थे। अब सहारनपुर में 1231 से अधिक एक्टिव रोगी हैं और अब तक जिले में 3807 मामले सामने आ चुके हैं। अगर पिछले साथ दिनों की रिपोर्ट पर नजर डाली जाए तो 22 अगस्त को 107 मामले आए थे, 24 अगस्त को 127 मामले सामने आए थे, 25 अगस्त को 123 मामले आये थे, 26 अगस्त को 152 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 27 अगस्त को 131 मामले सामने आए थे, 28 अगस्त को 141 और 29 अगस्त 154 व 30 अगस्त को 187 नए मामले सामने आ चुके हैं। यहां लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए साफ है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और मास्क भी नहीं लगा रहे, यही कारण है कि सहारनपुर में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है।