5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोल पर फ्री गाड़ी निकलवाना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सत्ता की हनक में टोल पर हंगामा करना और हंगामे के दौरान गाड़ियों को फ्री निकलवाना भाजपा के ही एक नेता को भारी पड़ गया।

2 min read
Google source verification
bjp

टोल पर फ्री गाड़ी निकलवाना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सहारनपुर। सत्ता की हनक में टोल पर हंगामा करना और हंगामे के दौरान गाड़ियों को फ्री निकलवाना भाजपा के ही एक नेता को भारी पड़ गया। दरअसल, टोल कंपनी के एक अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा और बजरंगदल नेता समेत उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब इस घटना के बाद नेताजी पुलिस से बचे-बचे घूम रहे हैं जबकि समर्थक फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पनीर खाने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बात, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

टोल पर हंगामा करने और हंगामे के दौरान वाहनों को बिना टैक्स दिए ही निकलवाने के आरोप में मुजफ्फरनगर पुलिस ने भाजपा और बजरंग दल के दो नेताओं को नामजद करते हुए इनके 20 से 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे में आरोप है कि भाजपाई पंकज त्यागी और बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने 20-25 लोगों के साथ मिलकर टोल पर हंगामा किया और करीब 20 मिनट तक चले इस हंगामे के दौरान जबरन वाहनों को निशुल्क निकलवाया गया।

यह भी पढ़ें : युवती को पहले ले गया सूने मकान में, फिर करने लगा छेड़छाड़, तभी पहुंच गए कुछ लोग और...

इसी मामले को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस को तहरीर दी गई थी और पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा और बजरंग दल नेताओं के अलावा 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को यह तहरीर गोमती नगर के विभूति खंड के रहने वाले टोल कंपनी के अफसर विकास कुमार की ओर से दी गई और इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। तहरीर में टोल पर हंगामा करने हंगामे के दौरान गाड़ियों को फ्री निकलवाने और टोल कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें : नई-नई हुई है शादी तो अपने कमरे से अगले कुछ साल के लिए इन चीजों को जरूर कर दें बाय-बाय

पिछले माह शुरू हुआ था टोल

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर टोल पिछले माह यानी जून में ही शुरू हुआ है। टोल के शुरू होने के बाद हाईवे पर पहले दिन ही लंबी लाइनें लग गई थी। यहां हम आपको यह भी बता दें कि अभी तक हाईवे का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है और निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर टोल शुरू कर दिया गया है। यही कारण है कि इसका लगातार विरोध हो रहा है। घटना मंगलवार देर शाम की है। टोल पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा कर दिया था और इस दौरान करीब 20 मिनट तक टोल पूरी तरह से बन्द रहा था।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार का बड़ा फैसला, इन किसानों को मिलेंगे 6 रुपये प्रति किलो अतिरिक्‍त

इस दौरान सभी वाहन बिना टोल चुकाए ही निकले। इस घटना के बाद टोल कंपनी के अफसरों की ओर से देवबंद ग्रामीण भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज त्यागी व बास्तम निवासी बजरंग दल के पूर्व संयोजक विकास त्यागी को नामजद कराते हुए 20 से 25 अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने इन सभी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि हंगामे के दौरान जो बैरियर तोड़े गए उनसे टोल को करीब ₹50000 का नुकसान हुआ है पुलिस अब इस पूरी घटना की पड़ताल करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग को खंगाल रही है।