बतादें कि पिछले दिनाें फर्जी आइडी पर बने पासपोर्ट सामने आने पर एसएसपी बबलू कुमार ने देवबंद काेतवाली क्षेत्र से पिछले एक दशक में बने पासपाेर्ट की पुनः जांच बैठा दी थी। प्रकरण की जांच में एसआई नासिर हुसैन का नाम भी लापरवाही में सामने आया था। अपने ऊपर लगे सभी आराेपाें काे निराधार बताते हुए एसआई नासिर हुसैन ने पूरी जिम्मेदारी डाक मुंशी सतीश पर डालते हुए कहा कि, जिस दिन इंक्वायरी की बात कही जा रही है वह छुट्टी पर था। उस दिन डाक मुंशी ने धोखाधडी कर उसकी मोहर लगा और उसके ही फर्जी हस्ताक्षर स्वंय कर दिए थे। देवबंद कोतवाली में एसआई की गुहार पर एसएसपी के आदेश पर डाक मुंशी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस उक्त प्रकरण में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन मामला दर्ज कर लिया गया है। डाक मंंशी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर लेने के बाद से कोतवाली में हड़कंप मचा हुआ है। उक्त प्रकरण में पुलिस की जांच के घेरे में आए एसआई नासिर हुसैन और डाक मुंशी सतीश को निलबिंत कर दिया गया था। फर्जी पासपोर्ट की जांच भले ही एटीएस की टीम कर रही हो और अब तक एटीएस के हाथ उस पासपोर्ट एजेंट तक नहीं पहुंच सके हैं जिसने संदिग्ध आंतकी अब्दुल्लाह का फर्जी आईडी पर पासपोर्ट बनवाया था लेकिन एसएसपी बबलू कुमार ने कार्रवाई तेज कर दी है। एटीएस पासपाेर्ट एजेंट के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है लेकिन अभी मुख्य आराेपी फरार है।