4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का डर: सहारनपुर-मेरठ में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, जिम व क्लब 31 मार्च तक बंद

Highlights Corona virus कोरोना की दहशत के बीच सहारनपुर और मेरठ में सभी तरह के सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, जिम क्लब और सभाओं पर 31 मार्च तक राेक लगा दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Mar 2020, 10:23 AM IST

coronavirus

बड़ी खबर: अब गीत-संगीत से भागेगा कोरोना वायरस, कैसे, पढि़ए खबर...

सहारनपुर। कोरोना की जटिलताओं और बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मेरठ में सभी तरह के सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, जिम और क्लब 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मलेशिया से लौटे युवक में मिला संदिग्ध coronavirus का लक्षण, बागपत में अलर्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर एतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल में अब तक 1388 लोग निगरानी में हैं जिनकी कोरोना के चलते निगरानी की जा रही है। कोरोना की जटिलताओं के लेकर आप भले ही अभी तक सचेत ना हों लेकिन आगामी खतरे को देखते हुए सरकार ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सहारनपुर में सभी तरह के सिनेमा हॉल सभी तरह के क्लब मल्टीप्लेक्स जिम और स्विमिंग पूल तक बंद कर दिए गए हैं।

सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने साफ निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च तक कोई भी जिम या स्विमिंग पूल या फिर सिनेमा हॉल नहीं खुलेगा। इस दाैरान डिस्को और सभी तरह की पार्टियों पर भी राेक लगा दी गई है। जिलाधिकारी के यह आदेश पूरे जिले में लागू कर दिए गए हैं। सिटी क्षेत्र से लेकर देहात क्षेत्र तक सभी तर के सिनेमा बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना के कारण चिकित्सकों के अवकाश रद्द, किसी भी सूरत में नहीं छोड़ पाएंगे मुख्यालय

मेरठ में भी सभी तरह के मल्टीप्लेक्स सिनेमा और पिक्चर हॉल भी बंद कर दिए गए हैं। हापुड़ में सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए हैं। यहां भी अगले आदेशों तक कोई भी सिनेमा हॉल नहीं चलेगा। आगरा में भी ताजमहल समेत अन्य सभी स्मारक भी बंद कर दिए गए हैं। इसी तरह से मेरठ में सभी तरह के सिनेमा हॉल मल्टीप्लेक्स, जिम, स्पा और स्विमिंग पूल पर भी रोक लगा दी गई है। अग्रिम आदेशों तक मेरठ में भी सभी तरह के स्कूल बंद रहेंगे।

आप भी बरतें सावधानी

अगर आप अभी तक भी कोरोना corona को लेकर चिंतित नहीं हैं और सावधानी नहीं बरती रहे हैं तो यह लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। सहारनपुर सीएमओ बीएस सोडी ने बताया है कि कोरोना को लेकर दहशत में आने की आवश्यकता नहीं है लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। जब आप कहीं भी सार्वजनिक स्थल पर जाएं तो अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। कोरोना वायरस किसी भी सार्वजनिक जगह से आपके हाथों पर आ सकता है। खास बात यह है कि, इसके आपके अंदर प्रवेश करने की आशंकाएं तभी अधिक होती हैं जब आप संक्रमित हाथों काे अपने नाक मुंह या आंखों को छूते हैं।

यह भी पढ़ें: Breaking: दस साल से फरार 50 हजारी आबाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दाे पुलिसकर्मी भी घायल

इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि जब भी आप किसी सार्वजनिक स्थल पर हों तो अपने हाथों से अपनी आंख नाक और मुंह को न छुएं और हाथों को समय-समय पर धोते रहें। हाथों को जेब में रखने की आदत डालें और दूसरे लोगों से हाथ मिलाने से बचें।