27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breakingः यूपी के सहारनपुर में तेज गरज के साथ मूसलाधार बरसात, दिन में रात जैसे हालात

यूपी के सहारनपुर में दिन निकलते ही तेज गरज के साथ मूसलाधार बरसात हाे रही है। दिन में ही रात जैसे हालात बन गए आैर सड़काें पर सन्नाटा पसर गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 11 Oct 2018, 9:03 AM IST

saharanpur news

breaking

सहारनपुर।

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा आैर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकाें से सटे उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर में बुधवार दिन निकलते ही रात जैसे हालात बन गए। तेज गरज के साथ मसूलाधार बरसात हाे गई आैर सूरज बादलाें में छिप गया। सुबह आठ बजे शुरू हुई बरसात के बाद साढ़े आठ बजे तक चाराें आैर अंधेरा छा गया। बरसात आैर गरज के साथ चल रही हवाआें काे देखते हुए एतियातन पावर सप्लाई राेक दी गई। इससे आैर अधेंरा छा गया। पूरे जिले में करीब आधे घंटे तक अंधेरा छाया रहा इसके बाद कुछ राहत अंधेरे से ताे मिली लेकिन बरसात के तेवर आैर बढ़ गए। सुबह 9 बजे तक जिले में लगातार बरसात की रफ्तार आैर बढ़ गई।

ढमाेला किनारे बसे लाेगाें की बढ़ी धड़कनें

बरसात ने एक बार फिर ढमाेला किनारे बसे सैकड़ाें परिवाराें की धड़कनें बढ़ा दी। इसका कारण यह भी है अचानक जिस तेजी से बरसात आई आैर लगातार जारी रही उससे यह आशंका जताई जाने लगी कि ढमाेला एक बार फिर से उफान पर आ सकती है। दरअसल ढमाेला एक एक बरसाती नदीं है जाे सहारनपुर के बीचाे-बीच से बहती है आैर इस पर अवैध कब्जाें के बाद बसावट हाे गई है। दाे वर्ष पूर्व जारी हुई सहारनपुर प्रशासन की ही एक रिपाेर्ट के मुताबिक ढमाेला नदी के किनाराें पर अवैध मकान बना लिए गए हैं। अब जब-जब बरसात आती है ताे सबसे पहले इन्ही मकानाें में रहने वाले परिवाराें की धड़कने बढ़ने लगती हैं।

कई जगह जलभराव

बरसात इतनी तेज है कि कई जगहाें पर जलभराव हाे गया है। मुख्य सड़काें से लेकर पुराने शहर के पुराने बाजाराे पुरानी कालाेनियाें, रेलवे स्टेशन, कलक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाईन समेत आवास विकास, मिशन कंपाउंड, हकीकतनगर के अलावा नुमाईश कैंप आैर पुराने शहर के कई इलाकाें में जलभराव हाे गया।

सड़काें पर पसरा सन्नाटा

मूसलाधार बरसात के बाद सड़काें पर सन्नाटा पसर गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब पूरी तरह से रात जैसे हालात हाे गए ताे वाहनाें की रफ्तार थम गई। करीब आधे घंटे बाद 9 बजे तक लाेगाें काे राहत मिली आैर राेशनी हुई लेकिन बरसात लगातार बढ़ती गई। लगातार तेज हाे रही बरसात के कारण हाईवे से लेकर सहारनपुर शहर के संपर्क मार्ग, रिंग राेड, शहर के अंदर की राेड सभी पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इक्का-दुक्का वाहन ही दिन में लाइट अॉन करके चल रहे हैं।

सेना भर्ती मेले में भी भरा पानी

देहरादून राेड स्थित सेना भर्ती मेले में चल रहे मेला स्थल में भी जलभराव हाे गया। इससे भर्ती प्रक्रिया थम गई है।