23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saharanpur : शादी के चार साल बाद भी नहीं हुई संतान तो पति-पत्नी ने दे दी जान

सहारनपुर में शादी के चार साल बाद भी कोई संतान नहीं होने पर एक दंपती ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों लोगों के तानों से परेशान थे।

2 min read
Google source verification
husband-and-wife-commit-suicide-after-four-years-of-marriage-due-to-lack-of-child-in-saharanpur.jpg

शादी के कई वर्ष बाद भी जब संतान नहीं हुई तो सहारनपुर के दंपती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर में ही पड़े मिले हैं। पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी है तो पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि प्रथम दृश्ट्या जांच में घटना संतान नहीं होने पर आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस आत्महत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।

दरअसल, घटना सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा की है। इसी गांव के रहने वाले विक्रम के 26 वर्षीय बेटे शुभम कि चार साल पहले सोनम से शादी हुई थी। शादी के चार साल बीत जाने के बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद रहता था। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के साथ रिश्तेदार भी अब बातें करने लगे थे। दोनों पर संतान को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा था। इसी बीच मंगलवार को शुभम और उसकी पत्नी सोनम दोनों ने ही आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के अंदर ही पड़े मिले हैं।

यह भी पढ़े - अपहरण के बाद बच्चे की हत्या करने के 2 दोषियों को उम्रकैद

परिवार में मचा कोहराम

परिवार वालों ने बताया कि सोनम का शव फंदे से लटक रहा था और शुभम का शव बेड पर पड़ा हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

यह भी पढ़े - मदरसों के जरिए घुसपैठ कोशिश कर रहे आतंकी

घटना की जानकारी देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि प्राथमिक जांच में संतान नहीं होने की वजह से दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अन्य कारणों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर रिश्तेदार या आस-पड़ोस के किसी भी व्यक्ति के पास घटना से संबंधित कोई भी जानकारी है तो वह पुलिस को दे सकते हैं, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।