2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक मीटिंग बुलाकर, यूपी के इस आईएएस ने बच्चे-बूढ़े और जवानों से की सेल्फी लेने की अपील

आनन फानन में मीटिंग बुलाकर 21 जून को एक लाख से अधिक सेल्फी इकट्ठा करने का रखा टारगेट।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 17 Jun 2018, 2:47 PM IST

IAS meeting

अचानक मीटिंग बुलाकर, यूपी के इस आईएएस ने बच्चे-बूढ़े और जवानों से की सेल्फी लेने की अपील

सहारनपुर। सहारनपुर कमिश्नर ने बच्चे बूढ़े और जवानों से सेल्फी लेने की अपील करते हुए कहा है कि सभी 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में सेल्फियां लें और इन सभी सेल्फी को प्रशासनिक अधिकारियों को भेजें। कम से कम एक लाख सेल्फी का टारगेट रखा गया है। इसके लिए कमिश्नर की ओर से अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही तीनों जिलों की जनता से यह अपील की गई है कि सभी 21 जून को सेल्फियां जरूर लें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।

यह भी पढ़ें-हजारों की संख्या में लोग पढ़ रहे थे नमाज, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दौड़ पड़े पुलिस अफसर और...

आप सोच रहे होंगे कि 21 जून को ही सेल्फी लेने के लिए क्यों कहा है जा रहा है तो जान लीजिए कि इसके पीछे एक बड़ा कारण है। दरअसल आप सभी जानते होंगे कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और इस वर्ष योग दिवस पर योग विद सेल्फी का नारा दिया गया है। इसीलिए सभी से अधिक से अधिक संख्या में योग करते हुए सेल्फी लेने की अपील की जा रही है। सेल्फी को प्रशासन अपने इंटरनेशनल पोर्टल पर अपलोड करेगा और यह सेल्फियां हमेशा के लिए सरकारी पोर्टल पर प्रदर्शित होती रहेंगी।

यह भी पढ़ें-ईद की नमाज अदा करने हैदराबाद से मुरादाबाद पहुंचा यह बड़ा मुस्लिम नेता, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

गांव-गांव होगा योग
लोग अधिक से अधिक संख्या में योग करें, इसके लिए हर एक गांव में योग कराया जाएगा। सहारनपुर कमिश्नर ने तीनों जिलों के डीएम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली को निर्देश दिए हैं कि सभी गांव में 21 जून को प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए सभी स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्देशित कर दिया जाए और लोगों को जागरुक किया जाएगा, ताकि हर एक गांव में योग किया जाए और हर एक गांव की सेल्फियां भी प्रशासन की ओर से जारी किए गए नंबर पर भेजी जाएं। इस दौरान फोटो के साथ जगह का नाम भी लिखा जाए। ऐसा करने से यह पता लग सकेगा कि फोटो किस जगह व किस गांव की है। ऐसा होने पर लोकेशन के मुताबिक कैप्शन के साथ इस फोटो को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की इस योजना में हुआ बड़ा घोटाला, विपक्ष को मिला मुद्दा

यह भी देखें-घर में शराब पैकिंग करके घर में ही पेटी तैयार करने का वीडयो शोशल मीडिया पर वायरल

अलग-अलग समुदाय और वर्गों के लोगों से मांगे गए सुझाव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए सहारनपुर के सर्किट हाउस में हुई तीनों जिलों के अधिकारियों की तैयारी बैठक में विभिन्न समुदाय और वर्गों के लोगों को भी बुलाया गया। यहां व्यापारी उद्यमी और समाजसेवियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें-ईद से ठीक पहले नमाज को लेकर साध्वी प्राची का बड़ा बयान, सीएम योगी से कर डाली ये मांग

जिनसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को और बेहतर बनाने और अधिक से अधिक लोग योग करें और योग के लिए आगे आएं व जागरुक भी हों। इसके लिए सुझाव मांगे गए। इस दौरान मुख्य रूप से यही सुझाव सामने आये कि अभी तक प्रचार की कमी है और हर एक गांव तक अभी यह मैसेज नहीं पहुंच पाया है कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांव-गांव में योग होगा इसके लिए सभी शिक्षकों को निर्देशित करने के लिए कहा गया और जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने की भी अपील की गई।

यह भी देखें-कूड़े में वोट बीनने की सियासत

यह रहे मौजूद
इस बैठक में सहारनपुर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी के अलावा डीआईजी सहारनपुर शरद सचान, डीएम सहारनपुर आलोक कुमार पांडेय, डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह, अपर आयुक्त सहारनपुर उदय राम, सीएमओ बीएस सोढ़ी, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसडीएम सदर संगीता और सीओ इंदु सिद्धार्थ के अलावा शहर के गणमान्य लोगों में नायाब शहर काजी नदीम अख्तर, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, व्यापारी नेता दिनेश शेठी, शीतल टंडन, यूनुस खान, मोहमद आलम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।