26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की सैफई सड़क हाद्से में मौत

Highlights अपने दो बेटों, ससुर और पत्नी के भाई के साथ जा रहे इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की कार सैफई के पास डिवाइडर से टकराई गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Jun 2020, 5:00 PM IST

polce.jpg

police

सहारनपुर. पुलिस इंस्पेक्टर ( Police inspector ) समरजीत सिंह की शुक्रवार को सैफई में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे और इन दिनों सहारनपुर क्राइम ब्रांच में तैनात थे। सहारनपुर में वह रामपुर थाना प्रभारी भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: chandra grahan lunar eclipse june-2020 : चंद्र ग्रहण नहीं उपच्छाया है आज, ज्येष्ठ पूर्णिमा का कर सकते हैं उपवास

शुक्रवार को वह अपने दो बेटों ससुर और पत्नी के भाई के साथ कर से जा रहे थे। अपने पारिवारिक कार्यों के लिए उन्होंने पां दिन का अवकाश लिया था। शुक्रवार सुबह उनकी कार सैफई में डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में इंस्पेक्टर समरजीत और उनके ससुर की मौत हो गई जबकि दोनों बेटे और पत्नी के भाई गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: अनलॉक-1: 8 जून को प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के साथ खुलेंगे इन प्राचीन मंदिरों के कपाट

सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इंस्पेक्टर की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना दुखद है इंस्पेक्टर के परिवार के अन्य सदस्यों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। समरजीत पुलिस महकमें हाेने के साथ साथ साहित्य से जुड़े हुए थे। उन्हे लेखन के साथ-साथ पढ़ने का भी शाैंक था। यही कारण था कि वह आमजन में काफी प्रिय थे। उनकी माैत की खबर जैसे ही सहारनपुर पहुंची ताे महकमे के साथ-साथ अन्य लाेगाें ने भी दुख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Ground Report: लॉकडाउन में बेरोजगार हुए BA, MA और BBA पास युवक मजबूरी में बने दिहाड़ी मजदूर

समरजीत मूल रूप से गाेरखपुर के रहने वाले थे। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि उनके सहारनपुर में रह रहे परिजनों काे भी सैफई के लिए भिजवाया गया है।