26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मकसद से यूपी के सहारनपुर में घुसे थे जैश के 2 आतंकी, एटीएस ने ऐसे जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

-एटीएस की तरफ से गिरफ्तार किया गया आतंकी शाहनवाज अहमद तेली कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है, जबकि दूसरा आतंकी आकिब अहमद पुलवामा का रहने वाला है -यूपी एटीएस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 22 Feb 2019, 1:46 PM IST

terrist

इस मकसद से यूपी के सहारनपुर में घुसे थे जैश के 2 आतंकी, एटीएस ने ऐसे जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

देवबंद/सहारनपुर. यूपी एटीएस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवबंद से एटीएस ने जैश ए मुहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार किए है। एटीएस की तरफ से गिरफ्तार किया गया आतंकी शाहनवाज अहमद तेली कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है, जबकि दूसरा आतंकी आकिब अहमद पुलवामा का रहने वाला है। इस गिरफ्तार होने के बाद में पुलवामा अटैक के तार उत्तर प्रदेश से जुडे है। पकड़े गए आतंकी शहनवाज और आकिब अहमद आतंकियों की भर्ती करता था। साथ ही उन्हें ट्रेनिंग देता था। वहीं शहवनाज ग्रेनेड से हमला करने में भी माहिर है।

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: देवबंद से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार, हमले के लिए युवाओं की करते थे भर्ती

पकड़े गए आतंकियों के पास से एटीएस 32 बोर का हथियार, 30 जिंदा कारतूस, जिहादी चैट, वीडियो कॉलिंग व फोटोग्राफ बरामद किए हैं। इस्लामिक स्टडी के बड़े सेंटर के रूप में प्रख्यात सहारनपुर के देवबंद से आतंकी गिरफ्तार होने के बाद से खलबली मची हुई है। वहीं सहारनपुर में अभी और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। देवबंद से कश्मीर के साथ ओडिशा के छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि शहनवाज जैश ए मोहम्मद के इशारे पर कार्य करता था। उन्हें देवबंद में आतंकियों से जुड़े होने के इनपूट मिले थे। इनपूट के आधार पर एटीएस और पुलिस जांच कर रही थी।

डीजीपी ने बताया कि शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग के लिए भर्ती कराता था। बताया गया है कि इसके संपर्क में काफी युवक थे। एटीएस की तरफ से की गई कार्रवाई में 10 से अधिक कश्मीरी और ओडिशा के छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। डीजीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इनके तार भी जैश—ए—मुहम्मद से जुड़े है। ऐसे में पुलवामा आतंकी हमले की जांच कर रही एजेंसियों को पकड़े गए आतंकियों से और भी इनपूट मिल सकते है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा सीट की लिस्ट जारी होने के बाद बसपा हुई दो फाड़, बड़ी वजह आई सामने