सहारनपुर/देवबन्द। देशभर केे मुसलमानों की अलग-अलग समस्याओं को उठाने और इस्लाम धर्म के मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मुसलमान युवकों को रक्षक बनाने के लिए यूथ क्लब बनाने की घोषणा की है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने यूथ क्लब का गठन करने की घोषणा की है। इसके साथ ही अगले 10 वर्षों में देशभर से सवा करोड़ युवाओं को इस क्लब से जोड़ने का टारगेट भी रखा गया है। वहीं बताया गया कि इस संगठन को इसलिए खड़ा किया जा रहा है कि जब भी कोई बात हो तो संगठन के युवा एक साथ हाथ में हाथ डाल कर खड़े हो सके और रक्षा कर सकें।