कांवड़ यात्रा काे लेकर इस बार आतंकी अलर्ट की संवेदनशीलता सिर्फ कावड़ मेले आैर कांवड़ मार्ग काे लेकर ही नहीं है इस बार कांवड़ शिविराें काे लेकर भी कड़ी निगरानी बरती जाएगी। कांवड़ शिविराें पर भी इस बार आतंकी खतरा मंडरा रहा है। यही कारण है कि इस बार कांवड़ शिविराें की निगरानी बम निराेधक दस्तें करेंगे आैर दिन में दाे बार कांवड़ शिविराें की निगरानी की जाएगी। इस दाैरान कांवड़ शिविराें के आस-पास भी चेकिंग की जाएगी । इसके लिए सहारनपुर में भी तैयारी कर ली गई है। हरिद्वार की सीमा से सहारनपुर आैर आस-पास के सभी जिलाें में जहां कावड़ शिविर लगे हैं उन सभी की निगरानी बम निराेधक दस्ते करेंगे। इसके लिए सभी जिलाें में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। यह दस्ते कांवड़ शिविर आैर शिविराें के आस-पास जमीन के नीचे तक जांच पड़ताल करेंगे कि कहीं काेई आपत्तिजनक वस्तु या विस्फाेटक सामग्री शिविर के नीचे या आस-पास ना हाे।