रविवार को हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी तस्वीर सहारनपुर सिटी में क़ुतुबशेर थाने के पास कांवड़ मार्ग पर देखने को मिली। यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर कांवड़ियाें का स्वागत किया। पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे कांवड़ियाें को रोककर उनसे गले मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया और उन्हें जूस और पानी पिलाया।