26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanwar yatra : कांवड़ ड्यूटी पर नहीं पहुंचे 27 पुलिसकर्मी, एसएसपी ने किए तुरंत सस्पेंड

Kanwar yatra : एसएसपी ने चेकिंग की तो दरोगा समेत 27 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर ही नहीं मिले। इनमें से अधिकांश लंबे समय से छुट्टी पर थे। सभी को संस्पेंड कर दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 12 Jul 2025, 9:18 AM IST

SSP

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी

Kanwar yatra : कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में लापरवाही पर सहारनपुर एसएसपी ( SSP ) ने दरोगा समेत 27 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड ( Suspended ) कर दिया। ये सभी वो पुलिसकर्मी हैं जो कांवड़ यात्रा की व्यवस्था में लगाई गई ड्यूटी को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। इनमें से अधिकांश तो अपनी ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं थे। कुछ ऐसे थे जो कागजों में तो पहुंच तो गए थे लेकिन चेकिंग के दौरान ड्यूटी स्थल से नदारद मिले।

ड्यूटी को हल्के में रहे थे पुलिसकर्मी ( Kanwar yatra )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी कांवड़ व्यवस्थाओं के लेकर काफी गंभीर हैं। वह खुद ही सारी व्यवस्थाओं की मॉनेटरिंग कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए ड्यूटी लगाते वक्त उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के निर्देशित किया था कि ड्यूटी में जरा भी लापरवाही की तो सख्त कार्रवाई होगी। बावजूद इसके पुलिसर्मियों ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। लापरवाही का पता उस वक्त चला जब ड्यूटियां चेक की गई। इस दौरान एक दो नहीं बल्कि पूरे 27 पुलिसकर्मी ऐसे मिले जिन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरती थी। एसएसपी ने बिना देरी किए इन सभी पुलिसकर्मियों के तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

इन्हे किया गया सस्पेंड ( Kanwar yatra )

उप निरीक्षक रविन्द्र मलिक समेत हैड कांस्टेबल प्रीति,अंशु साईस्ता, जोनी कुमार, सतेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, अमित कुमार, प्रवेश कुमार, अजेश कुमार, राकेश कुमार इनके अलावा कांस्टेबल दीपक माथुर, रवि चौहान, रवेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, पवन कुमार, देवेन्द्र शर्मा, सूरज आर्य, अमित कुमार, कपिल देव, मुकेश, राहुल, आकाश सिंह, कोशिन्द्र व फॉलोवर सुधीर कुमार
अभिषेक शर्मा और सुनील कुमार।