1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल मेंं बंद जमातियों से खैरियत पूछने सहारनपुर पहुंचे किर्गिस्तान के एंबेसडर व फर्स्ट सेक्रेटरी

Highlights लॉकडाउन ( lockdown ) के बीच किर्गिस्तान के एंबेसडर व फर्स्ट सेक्रेटरी शुक्रवार काे सहारनपुर पहुंचे और यहां जिला जेल में बंद अपने देश के नागरिकों से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification
kirgistan.jpg

किर्गीस्तान

सहारनपुर। COVID-19 virus काे देखते हुए किए लॉकडाउन ( lockdown )
के बीच किर्गिस्तान के एंबेसडर व फर्स्ट सेक्रेटरी शुक्रवार काे सहारनपुर पहुंचे और यहां जिला जेल में बंद अपने देश के नागरिकों से मुलाकात की। इसके बाद उन्हाेंने स्थानीय अधिकारियों से भी इन लाेगाें की रिहाई की प्रक्रिया के बारे में बात की।

यह भी पढ़ें: सावधान: लॉकडाउन में छूट मिलते ही बढ़ने लगे कोरोना मरीज, मुजफ्फरनगर में 12 ताे सहारनपुर में 8 नए मामले आए

किर्गिस्तान के 21 लोग सहारनपुर जिला जेल में निरुद्ध हैं। यह वह लाेग हैं जाे कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर में मिले थे। यह सभी ट्यूरिस्ट वीजा पर आए थे लेकिन धर्मिक प्रचार कर रहे थे। वीजा निमयों के उल्लंघन के आराेपाें में पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, Hotspot क्षेत्र में पुलिस को खुली चुनौती

शुक्रवार काे इन्ही 21 नागरिकाें से मिलने के लिए किर्गिस्तान के एंबेसडर व फर्स्ट सेक्रेटरी सहारनपुर पहुंचे। इन्हाेंने अपने देश के नागरिकों से यहां जेल में मुलाकात की और उन्हे आवश्यक सामग्री भी भेंट की। जेल की व्यवस्थाओं काे देखकर वह संतुष्ठ थे। जेल में बद जमातियों ने उनसे अपने जल्द अपने देश जाने की इच्छा जताई।

यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: पंडित कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर बापू काे लेकर आए थे देवबंद

एंबेसडर व फर्स्ट सेक्रेटरी असीन ईसेव ने इन्हे भराेसा दिलाया कि जल्द अपने देश पहुंचाएं जाएंगे। इस दाैरान औसाफ गुड्डू और एडवाेकेट जानिसार अहमद भी माैजूद रहे। एंबेसडर ने सांसद हाजी फजुलर्रहमान के आवास पर भाेजन किया। जेल में इनके साथ सांसद भी पहुंचे थे।

Story Loader