कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर ने जिंदगी मुस्कुराई, जिंदगी लहराई, बाजे पायलियां के घुंघरू, महके आंगन चहके द्वार, आकाश के तारें धरती के फूल, माटी हो गई सोना, जियो तो ऐसे जियो, दीप जले शंख बजे, तपती पगडंडियों पर पदयात्रा, सतह से तह में, अनुशासन की राह में, यह गाथा वीर जवाहर की, एक मामूली पत्थर, दूध का तालाब, भूले हुए चेहरे आदि विख्यात साहित्य लिखे। इनके सभी साहित्यों काे प्रकाशन देश के जाने-माने प्रकाशक भारतीय ज्ञानपीठ ने किया। इनकी अपनी अलग शैली थी और यही कारण है कि पंडित कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर को शैलियों के शैलीकार भी कहा जाता है।