28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / सावधान: लॉकडाउन में छूट मिलते ही बढ़ने लगे कोरोना मरीज, मुजफ्फरनगर में 12 ताे सहारनपुर में 8 नए मामले आए

सावधान: लॉकडाउन में छूट मिलते ही बढ़ने लगे कोरोना मरीज, मुजफ्फरनगर में 12 ताे सहारनपुर में 8 नए मामले आए

Highlights लॉकडाउन में छूट मिलते ही कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हाेने लगा है। शुक्रवार काे मुजफ्फरनगर में 12 और सहारनपुर में 8 नए मामले रिपाेर्ट हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 29 May 2020, 7:43 PM IST

चौराहे पर खड़े होकर अधेड़ उम्र का शख्स चिल्लाने लगा 'मैं कोरोना का मरीज हूं' फिर...

चौराहे पर खड़े होकर अधेड़ उम्र का शख्स चिल्लाने लगा 'मैं कोरोना का मरीज हूं' फिर...

सहारनपुर। लॉक डाउन में छूट का असर दिखने लगा है। शुक्रवार काे सहारनपुर में आठ और मुजफ्फरनगर में 12 नए मामले रिपाेर्ट हुए हैं। इस तरह अब सहारनपुर में सामने आए कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 226 तक पहुंच गया है जबकि मुजफ्फरनगर में अब तक 71 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, Hotspot क्षेत्र में पुलिस को खुली चुनौती

अगर हम एक्टिव मरीजों की संख्या काे लेकर बात करें ताे मुजफ्फरनगर में वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 45 है और सहारनपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 है। आपकाे बतादें कि मुजफ्फरनगर पिछले दिनों कोरोना मुक्त जिला हाे गया था लेकिन अब यह लॉक डाऊन में छूट का असर ही है कि अब नए मामले सामने आ रहे हैं। सामने आ रहे नए मामलों में अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं।

यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: पंडित कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर बापू काे लेकर आए थे देवबंद

मुज़फ्फरनगर जनपद में हर दिन प्रवासी मजदूर अपने घरों काे लाैट रहे हैं। जिला प्रशासन ने लॉक डाउन में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बाजार खाेलने की छूट दी है जिसके बाद बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। इसकी का असर है कि शुक्रवार काे जिले में 12 नए मरीज सामने आए। अपर जिलाधिकारी राजस्व आलोक कुमार के अऩुसार शुक्रवार काे 134 सैम्पल की रिपोर्ट आई। इनमें 12 केस पोजेटिव आए हैं। पहले 35 केस कोरोना पोजेटिव थे और शुक्रवार काे 12 नए मामले सामने आने के बाद 47 मामले हाे गए लेकिन शुक्रवार काे ही दाे मरीजों काे छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब मुजफ्फरनगर में कुल एक्टिव केस 47 हैं।

यह भी पढ़ें: दो जिले की पुलिस को थी जिस बदमाश की तलाश, वो एनकाउंटर के बाद हुआ गिरफ्तार

सहारनपुर में शुक्रवार काे जाे आठ नए मामले सामने आए हैं उनमें 5 मामले हैदराबाद के हैं। एक बैंगलुरू का रहने वाला है जबकि दाे दिल्ली से सहारनपुर आए थे। अब इन सभी काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।