20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / लॉक डाउन सहारनपुर में सीमाएं सील, सैकड़ों वाहनों के काटे गए चालान

लॉक डाउन सहारनपुर में सीमाएं सील, सैकड़ों वाहनों के काटे गए चालान

Highlights 10 बजे के बाद पुलिस ने की सख्ती, जिलेभर की सीमाएं सील सैकड़ों वाहनों के चालान, डीएम-एसएसपी कर रहे निगरानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 23 Mar 2020, 4:43 PM IST

ssp_saharanpur.jpg

ssp

सहारनपुर। Corona virus काे फैलने से राेकने के लिए सहारनपुर में किए गए लॉक डाउन Lock Down को लेकर सहारनपुर में पुलिस एक्शन मोड़ पर है। सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं और गैर जरूरी कार्यों से वाहन लेकर निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: मुंबई से घर लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनग्रस्त, 22 घायल

दोपहर 2:00 बजे तक पुलिस सैकड़ों वाहनों के चालान कर चुकी थी। डीएम एसएसपी खुद सड़कों पर हैं और व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। सड़कों पर आने वाले लाेगाें काे देखते हुए सुबह 11 बजे के बाद सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने आदेश जारी कर दिए कि जो भी व्यक्ति बिना मेडिकल आवश्यकता के बाहर निकल रहे हैं उनके वाहनों को तुरंत सीज कर दिया जाए। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और सैकड़ों चालान कर डाले।

यह भी पढ़ें: कोरोना और रामनवमी के कारण 5 अप्रैल तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, एडीजी जोन ने दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 15 जिलों में लोक डाउन घोषित कर दिया था। सहारनपुर में जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार के लॉक डाउन का पहला दिन था। सुबह 10:00 बजे तक पुलिस ने हल्की छूट दी थी ताकि लोग जनता कर्फ्यू खत्म होने के बाद अपनी जरूरत की वस्तुएं खरीद सकें लेकिन लोगों ने इसका गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया और सड़कों पर लोग निकलने लगे। इस पर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जिले भर के थानेदारों को साफ निर्देश दिए कि गैर जरूरी कार्यों से निकलने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए। ऐसे लाेगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों के वाहनों को सीज कर दिया जाएं।

यह भी पढ़ें: Noida में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा, Bulandshahr पुलिस ने बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता

सहारनपुर उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं दो अलग-अलग राज्यों से मिलती हैं। उत्तराखंड और हरियाणा राज्य से सहारनपुर की सीमाएं मिलती हैं। हिमाचल प्रदेश से भी सहारनपुर का कुछ हिस्सा मिलता हैं। इन सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले वाहनों को सहारनपुर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। शहर के अंदर और कस्बों में भी जो लोग गैर जरूरी कार्यों से अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर जेल प्रशासन अलर्ट, कैदियों के परिजनों से नहीं होगी मुलाकात

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि वह लोग लॉक डाउन का समर्थन करें और जब तक बहुत अधिक आवश्यक ना हाे लाेग अपने घरों से ना निकलें।