31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले एसडीएम के साथ खींचा-तानी, सपा MLC समेत कई के खिलाफ मुकदमा

- बेहट में सपा एएमएलसी उमर अली खान निकाल रहे थे जुलूस - जुलूस निकालने की नहीं थी अनुमति - मना करने पर एसडीएम के साथ धक्का-मुक्की के आराेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Apr 2019, 1:22 AM IST

saharanpur

gathbandhan

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के सहारनपुर से पहुंचने से कुछ ही घंटाें पहले पुलिस ने सपा एमएलसी उमर अली खान समेत उनके भाई व समर्थकाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई बेहट एसडीएम की तहरीर पर हुई है। दरअसल बेहट में गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजुर्रहमान के समर्थक जुलूस निकाल रहे थे। बताया जाता है कि यहां परमिशन केवल जनसभा की ली गई थी और समर्थक जुलूस निकाल रहे थे। परमिशन ना हाेने की वजह से जब एसडीएम बेहट युगराज सिंह ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं हाेने की बात कही ताे, आराेप है कि उमर अली खान और उनके भाइ ने समर्थकाें काे उकसा दिया। समर्थकाें ने एसडीएम के साथ खींचा-तानी कर दी। माैके पर हंगामा हाे गया और समर्थक नहीं माने। इस घटनाक्रम की सूचना एसडीएम ने तुरत सीनियर अफसराें काे दी। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि एसडीएम बेहट की तहरीर के आधार पर काेतवाली बेहट में एमएलसी उमर अली खान समेत उनके भाई व समर्थकाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लाेकसभा चुनाव: बीजेपी विधायक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का मुकदमा दर्ज

नानाैता में पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री

बेहट में घटी यह घटना गुरुवार की है। गुरुवार देर शाम पुलिस ने एसडीएम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी शुक्रवार काे नानाैता आ रहे हैं। लाेकसभा चुनाव 2019 के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानमंत्री सहारनपुर आ रहे हैं वह यहां सहारनपुर से भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा और कैराना से प्रत्याशी प्रदीप चाैधरी के लिए वाेट मांगेंगे। प्रधानमंत्री के पहुंचने से कुछ ही घंटाें पहले यह घटना घटी और एमएलसी समेत उनके समर्थकाें पर मुकदमा दर्ज किया गया।

लाेकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, इमरान मसूद के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज

क्या कहते हैं उमर अली खान

सपा से एमएलसी उमर अली खान से जब इस बारे में पूछा गया ताे उन्हाेंने यही कहा कि एसडीएम के साथ काेई अभद्रता नहीं हुई। भीड़ काफी थी। भीड़ में हर तरह का व्यक्ति हाेता है। जाे वीडियाे सामने आया है उसमें अली एसडीएम काे साईड में ले जा रहे हैं यदि इसके अलावा काेई वीडियाे हाे या काेई अन्य सबूत हाे जाे धक्का मुक्की साबित कर दें ताे प्रशासन दिखाए। एमएलसी ने साफ कहा है कि वहां काेई धक्का-मुक्की नहीं हुई।