2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: भाजपा ने कैराना से मृगांका नहीं गंगाेह विधायक प्रदीप चाैधरी काे दिया टिकट, जानिए वजह

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियाें की चाैथी सूची कैरान लाेकसभा सीट पर भाजपा ने किया बड़ा फेरबदल सहारनपुर की गंगाेह विधान सभा सीट से विधायक प्रदीप चाैधरी काे टिकट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 23 Mar 2019, 4:54 PM IST

loksabha chunav

pradeep chaudhary

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने अपनी चाैथी सूची भी जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की चर्चित लाेकसभा सीट कैराना पर बड़ा फेरबदल करते हुए यहां से गंगाेह विधायक प्रदीप चाैधरी काे मैदान में उतार दिया है। इस चाैथी लिस्ट में चार राज्याें की 11 लाेकसभा सीटाें पर प्रत्याशियाें की घाेषणा की है। इनमें तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, केरला आैर वेस्ट बंगाल की सीटे शामिल हैं।

कैराना लाेकसभा सीट पर मृंगाका नहीं प्रदीप चाैधरी हाेंगे प्रत्याशी

भाजपा ने अपनी चाैथी सूची जारी करते हुए कैरान सीट पर सभी काे चाैंका दिया है। इस पर सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय बाबू हुक्म सिंह की बेटी मृंगाका अपने पिता की सीट काे उप चुनाव में नहीं बचा पाई थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते अब भाजपा ने गंगाेह से विधायक प्रदीप चाैधरी पर दांव लगाया है।

जानिए किस सीट पर काैन हाेगा प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से प्रदीप चाैधरी

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से डॉक्टर यशवंत

उत्तरप्रदेश की बुलंदशहर सीट से भाेला सिंह

वेस्ट बंगाल की जांगीपुर सीट से मफूजा खातून

तेलंगाना की अदीलाबाद सीट से साेयम बाबूराव

तेलंगाना की पेडापले सीट से एस कुमार

तेलंगाना की जहीराबाद सीट से बनाला लक्ष्मा रेड्डी

तेलंगाना की हैदराबाद सीट से भगवंत राव

तेलंगाना चेलवेला सीट से बी जनार्दन रेड्डी

तेलंगाना की खम्मम सीट से वाशुदेव राय

केरला की Pathanamthitta सीट से, के सुरेंद्रन