
देवबंद . इस्लामी तालीम के मशहूर इदारे दारुल उलूम वक्फ देवबंद के सदर मोहतमिम एवं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खतीबुल इस्लाम हजरत मौलाना मोहम्मद सालिम कासमी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। मौलाना के इंतकाल की खबर से इस्लामी जगत में शौक की लहर है।
दारुल उलूम देवबंद के संस्थापक हुज्जतुल इस्लाम मौलाना कासिम नानौतवी के प्रपोत्र दारुल उलूम वक्फ देवबंद के सदर मोहतमिम एवं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खतीबुल इस्लाम मौलाना मोहम्मद सालिम कासमी का शनिवार की दोपहर करीब दो बजे मोहल्ला दीवान स्थित अपने आवास पर लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। मौलाना के इंतकाल की खबर से इस्लामी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते मदरसा छात्रों सहित नगर के लोगों का मौलाना के घर पर जमावड़ा लग गया।
ये हुए नमाजे जनाजा में शामिल
दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी, जमीयत उलेमा ए हिंद (महमूद गुट) के अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी, जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के मोहतमिम मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी, दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, अल कुरआन फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना नदीमुल वाजदी, मशहूर रुहानी आलिम मौलाना हसनुल हाशमी, हाफिज फहीम उस्मानी, खादिमुल हुज्जाज मौलाना हसीब सिद्दीकी, पूर्व विधायक माविया अली सहित अन्य उलेमा व नगर के गणमान्य लोग मौलाना के घर पहुंचे और उनके इंतकाल पर अफसोस जाहिर किया। देर रात दस बजे दारुल उलूम की अहाता ए मोलसरी में नमाजे जनाजा के बाद कासमी कब्रिस्तान में मौलाना को सपुर्दे—ए—खाक किया गया।
Published on:
15 Apr 2018, 9:42 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.