26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंबेडकर जयंती पर दलितों को साधने के लिए बीजेपी ने खेला यह कार्ड

केंद्रीय मंत्री ने कहा बाबा साहेब की स्मृति से जुड़े पांच स्थान पंचतीर्थ घोषित किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 8:25 AM IST

noida

नोएडा. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती जिलेभर में उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बीजेपी ने आंबेडकर की जयंती बडे ही धूमधाम से दलित प्रेरणा स्थल पर मनाई। इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। यहां केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा व नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ें: जिले में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 3 पर स्थापित भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को जयंती पर भव्यता से सजाया गया था। केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यर्पण कर लोगो को संबोधित करते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने बाबा साहेब के स्मृति से जुडे पांच स्थान पंचतीर्थ घोषित किए है। प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार के सहयोग से इस दलित प्रेरणा स्थल में बाबा साहेब से जुड़ी सभी स्मृतियों को संजो कर म्यूजियम बनाया जाएगा। इस स्थल को पर्यटन की दृष्टि से और भी विकसित किया जाएगा। ताकि इसकी भव्यता बढ़ाई जा सके।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: रावण के गांव में तोड़ी गई आंबेडकर की प्रतिमा

इस मौके पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आंबेडकर जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में आज जाति व धर्म का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास के प्रेरणा को लेकर बीजेपी कार्य कर रही है। बाबा साहेब ने सदैव सभी के हितों का ख्याल रखा था।

दलित प्रेरणा स्थल का निर्माण यूपी की सीएम रही मायावती ने कराया था। मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट रहे दलित प्रेरणा स्थल से बीजेपी ने दलितों को साधने का कार्ड खेला है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस हाईवे पर अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे टोल टैक्स, ऐसे मिलेगी सुविधा

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग