2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधानः आज आ सकती है आंधी आैर तूफान, एेसे रहे सुरक्षित

इन बातों का रखेंगे ध्यान तो रहेंगे सुरक्षित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Jun 2018, 2:00 PM IST

DEMO PIC

सावधानः आज आ सकती है आंधी या तूफान, एेसे रहे सुरक्षित

सहारनपुर।वाटर टैंक फुल कर लीजिए आैर पावर बैकअप यानि इनवर्टर काे भी दुरूस्त कर लीजिए। घराें की छत पर रखा फाल्तू सामान हटा लें आैर बच्चाें काे घर से अधिक दूर ना जाने दें। यह हिदायत यूं ही नहीं दी जा रही। दरअसल माैसम विभाग की आेर से आंधी आैर तूफान की चेतावनी जारी की गई है।एेसे में खुद को सुरक्षित करने के लिए ये खबर जरूर पढ़ें।सहारनपुर समेत आस-पास के जिलाें में आज 4 जून काे आंधी या तूफान के आने की आशंका जताई गई है। माैसम विभाग की आेर से यह आशंका जताए जाने के बाद सहारनपुर जिलाधिकारी पीके पांडेय ने आधी रात काे ही प्रशासनिक अधिकारियाें आैर राहत टीमाें काे अलर्ट कर दिया। रात में ही वाॅट्सएेप आैर फेसबुक के अलावा अन्य साधनाें से यह सूचना सहारनपुर के लाेगेां तक पहुंचाई गई कि माैसम विभाग ने आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। यह अलग बात है कि पिछले कई दिनाें से समय-समय पर माैसम विभाग की आेर से आंधी तूफान की चेतावनी जारी की जा रही हैं लेकिन इस चेतावनी के बाद सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें-Alert: मौैसम विभाग ने दी चेतावनी, आज यूपी के इन जिलों में आ सकता है तूफान

पिछले माह आए आंधी तूफान से चली गर्इ थी इतने लाेगाें की जान

पिछले माह उत्तर प्रदेश में माैसम विभाग की चेतावनी के बाद आए आंधी तूफान में अलग-अलग जिलाें में 40 से अधिक लाेगाें की माैत हाे गई थी। इस माह भी शुक्रवार काे तेज हवाएं चली थी आैर जान माल का नुकसना हुआ था। सबसे अधिक नुकसान आम उत्पादकेां का हुआ था। सहारनपुर में भी आम की काफी खेती की जाती है। एेसे में माैसम विभाग की इस चेतावनी में एक बार फिर से आम उत्पादकाें की बैचेनी बढ़ा दी है। माैसम विभाग की इस चेतावनी के बाद आम उत्पादकाें काे फसल की बर्बादी का डर सता रहा है। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि रात में ही पुलिस आैर प्रशासनिक अधिकारियाें के अलावा राहत दलाें काे अलर्ट कर दिया गया है। लाेगेां काे सूचनाएं भिजवाई जा रही हैं आैर इस दाैरान एतियात बरतने की क सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें-डंपिंग ग्राउंड के विरोध में अब उतरी महिलाएं और बच्चे लहराया तिरंगा

आंधी-तूफान से एेसे रखें खुद को सुरक्षित बरते सावधानी

बच्चाें काे अकेले घर से बाहर ना जाने दें
बहुत जरूरी हाेने पर यात्रा ना करें
घर में पानी का टैंक फुल कर लें
इनवर्टर काे भी दूरूस्त कर लें
एक टॉर्च अपने पास रख लें
घरों की छत से फाल्तू सामान हटा दें
गाड़ी के कवर काे अच्छी तरह से कस दें
अगर दुपहिया वाहन पर निकले हैं ताे हैलमेट जरूर रखें
पुराने आैर बड़े पेड़ाे के पास वाहन ना खड़ा करें
अगर सफर में हाे आैर आंधी आ जाए ताे वाहन राेक लें
अपने माेबाईल फाेन काे अच्छी तरह से चार्ज कर लें