
मायावती
सहारनपुर। देवबंद में हुई गठबंधन की रैली में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती धार्मिक आधार पर वाेट मांगकर फंसती हुई नजर आ रही हैं। रैली के मंच से उन्होंने मुस्लिमों से अपील कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा का सभी सीटाें पर अपना वाेट बैंक है ऐसे में मुस्लिमाें से यह अपील है कि अगर वह भाजपा काे हराना चाहते हैं ताे कांग्रेस काे वाेट ना देकर गठबंधन काे वाेट दें। मायावती ने सहारनपुर से लेकर मेरठ, मुरादाबाद और बरेली मंडल गिनाते हुए कहा कि इन सभी मंडलाें में मुस्लिमाें की वाेट काफी अधिक हैं। इसलिए मुस्लिमाें काे भावनाओं में नहीं बहना है गठबंधन काे वाेट करना है। गठबंधन की रैली की चुनाव आयोग ने रिपाेर्ट स्थानीय प्रशासन से मांग ली है। माना जा रहा है कि इसी बयान काे लेकर चुनाव आयाेग ने रिपाेर्ट मांगी है। यह अलग बात है कि अभी स्थानीय अधिकारियाें से यह पुष्टि नहीं हाे पाई है कि इसी बयान काे लेकर चुनाव आयाेग ने रिपाेर्ट मांगी है। इतना पुष्ट हाे गया है कि चुनाव आयाेग ने रिपाेर्ट मांगी है और रिपाेर्ट भे जी जा रही है।
जानिए ऐसा क्या बोल गई मायावती
देवबंद में गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संबाेधन के अंत में कहा कि, यहां मैं यह भी सावधान करना चाहूंगी कि पूर्व की तरह इस चुनाव में भी दूसरी पार्टियों द्वारा प्रदेश में पर्दे के पीछे से लगाए गए विभिन्न संगठनों और पार्टियों के जरिए इनके खड़े किए उम्मीदवारों को भी अपना वोट नहीं देना है। अपने यार दोस्त रिश्तेदारों व जाति बिरादरी आदि के चक्कर में पड़कर भी इन को वोट नहीं देना है। अपना वोट खराब नहीं करना है। वरना फिर इसका थोड़ा बहुत लाभ विरोधी पार्टियों को जरूर मिलेगा।
मायावती ने कहा कि इस संबंध में, 'मैं खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों से कहना चाहती हूं कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आप लोगों को मालूम है कि यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं %E
Published on:
7 Apr 2019, 8:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.