सहारनपुर की खान मार्केट में तीन दिन पहले कई दवा व्यापारियाें के रेंडम नमूने लिए गए थे। शनिवार काे रिपाेर्ट आई ताे खान मार्केट के एक दवा व्यापारी भी पॉजिटिव निकले। इस रिपाेर्ट ने सभी काे सन्न कर दिया। कारण भी था, दरअसल दवा व्यापारी का बड़ा लेनदेन है और हर दिन वह बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आते हैं। इनकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद दवा व्यापारी काे अस्पताल भर्ती कराया गया है जबकि इनके परिवार काे होम क्वारेंटॉइन कराया गया है।