बता दें कि दो साल पहले भारतीय एंव विदेशी नोटों पर सोनम गुप्ता बेवफा है लिखा हुआ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इतना ही नहीं, कई रेस्त्रां में तो सोनम गुप्ता के नाम की लड़कियों के लिए कई तरह के ऑफर भी रखे गए थे। वहीं अब इस लड़की के नाम से ₹20 के नोट पर लिखा संदेश भी जमकर वायरल हो रहा है।