2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिजल्ट के बाद से गायब चल रहे छात्र का मिला कंकाल, एेसे की परिजनाें ने शिनाख्त

छात्र के परिजनाें ने जताई हत्या की आशंका अब पुलिस के लिए चुनाैती बना ये मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 7 Jun 2018, 10:44 PM IST

saharanpur news

saharanpur incidant

सहारनपुर।

गंगाेह थाना क्षेत्र में ईख के खेत से एक कंकाल मिला है। स्प्रे करने गए किसान काे जब खेत के हिस्से से दुर्गंध आई ताे इस नर कंकाल का पता चल सका। किसान ने शाेर मचाया ताे ग्रामीण आैर पुलिस माैके पर पहुंचे। कंकाल के पास मिली चप्पलाें आैर माेबाईल फाेन से इसकी पहचान शुक्रताल के रहने वाले छात्र हिमांशु के रूप में हुई । यह छात्र 27 मई से गायब चल रहा था। नर कंकाल मिलने से परिवार में काेहराम मच गया। परिवार के सदस्याें ने हत्या की आशंका जताई है पुलिस अब इस पूरी घटना की पड़ताल करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें

चाेरी हुआ ये कुत्ता है बेहद खास ढूंडने वाले काे मिलेगा इनाम, जाने खूबियां

एेसे हुई घटना

गंगाेह थाना क्षेत्र के गांव चमनपुरा का एक किसान गुरुवार सुबह ईख के खेत में स्प्रे करने के लिए पहुंचा था। जब इस किसान काे खेत में नर कंकाल पड़ा मिला ताे इसके पैराें तले से जमीन खिसक गई। किसान ने शाेर मचाया ताे ग्रामीण माैके पर इकट्ठा हाे गए। बाद में मोबाइल, कपडों और चप्पलों के आधार पर मृतक की पहचान नकुड कोतवाली के गांव शुक्रताल से लापता चल रहे थात्र हिमांशु के रूप में हुई। बताया जाता है कि सीबीएसई इण्टर का छात्र हिमांशु फेल हाे गया था आैर परिणाम आनेके बाद से गायब चल रहा था। परिजनों की आेर से इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस काे दी गई थी आैर पिछले माह से ही पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। चमन पुरा निवासी पुलकित पुत्र मांगेराम का खेत है। यह खेत उमरपुर निवासी पंकज ने ठेके पर ले रखा है। गुरुवार सुबह खेत में स्प्रे करने आये एक व्यक्ति ने भयंकर बदबू आने पर ईख में अंदर जाकर देखा तो उसके पांव तले की जमीन खिसक गई। खेत में खुर्दबुर्द हालत में एक नरकंकाल पड़ा देखकर घबराए ग्रामीण ने शाेर मचा दिया। शाेर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणाें ने पूरी घटना की खबर पुलिस काे दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने पड़ाेसी थाना क्षेत्र से गुमशुदा लाेगाें की जानकारी मांगी ताे पता चला कि नकुड थाना क्षेत्र के गांव शुक्रताल से एक छात्र हिमांशु पुत्र जितेंद्र के 27 मई से लापता है। यह खबर मिलते ही हिमांशु के परिजन खेत में पहुंचे आैर उन्हाेंने नर कंकाल के पास से मिले माेबाईल फाेन, कपड़ाे आैर चप्पलाें के आधार पर मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में की। हिमांशु के शरीर की यह हालत देखकर परिवार में काेहराम मच गया। परिवार वालाें ने हिमांशु की हत्या की आशंका जताई। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही माैत के सही कारणाें का पता लगाया जा सकेगा। परिजनाें ने बताया कि हिमांशु अम्बहेटा स्थित सीबीएसई माध्यम के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता था। 26 मई को इंटरमीडिएट का परिणाम आने पर वह फेल हाे गया था। घर से वह किसी व्यक्ति से मिलने की बात कहकर निकला था लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लाैटा। बतादें कि जिस खेत से अब हिमांशु का कंकाल मिला है वह खेत हिमांशु के मामा ने ठेके पर ले रखा है।

अब सीसीटीवी पर पुलिस की नजर

जहां खेत से हिमांशु का कंकाल पुलिस काे मिला है उस खेत के सामने एक सत्संग भवन है जिसमें सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। पुलिस इस सत्संग भवन में लगे सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर काे कब्जे में लिया है। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है। पुलिस काे उम्मीद है कि इस डीवीआर की रिकार्डिंग से काेई बड़ा क्लू हाथ लग सकता है।